Saturday, March 7, 2026
HomeAyodhya/Ambedkar Nagarअम्बेडकर नगरसामाजिक  जागरूकता और सूझबूझ से समाज में हो रही आत्महत्याओं को कर...

सामाजिक  जागरूकता और सूझबूझ से समाज में हो रही आत्महत्याओं को कर सकते हैं कम –जितेन्द्र पटेल


अम्बेडकर नगर।  जिला मुख्यालय ‌स्थित बी.एन.के.बी.पी.जी  कॉलेज में मनोविज्ञान विभाग की ओर से विश्व आत्महत्या रोकथाम दिवस के उपलक्ष्य में जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ महाविद्यालय की प्राचार्य प्रो. शुचिता पाण्डेय और मुख्य अतिथि जितेन्द्र कुमार पटेल सहायक आचार्य, डॉ राम मनोहर लोहिया पी.जी. कॉलेज, वाराणसी ने माँ सरस्वती की प्रतिमा पर माल्यार्पण एवं दीप प्रज्वलन कर किया। मुख्य अतिथि विद्यार्थियों को सम्बोधित करते हुए इस वर्ष की थीम “चेंजिंग द नैरेटीव ऑन सुसाइड” पर प्रकाश डालते हुए कहा कि सामाजिक  जागरूकता और सूझबूझ से समाज में हो रही आत्महत्याओं को कम कर सकते हैl आत्महत्या एक मानसिक स्वास्थ्य समस्या है जिसमें व्यक्ति अपने जीवन को खत्म करने की कोशिश करता हैI यह दिन लोगों को आत्महत्या के खिलाफ सहयोग और समर्थन प्रदान करने के लिए जागरूक करता है l कार्यक्रम को सं‌बोधित करते हुए हिन्दी विभाग के सहायक आचार्य वागीश शुक्ल ने कहा कि तकनीक के बढ़ते दबाव और उससे उत्पन्न जटिलताओं की ओर भी ध्यानाकर्षण करते हुए कहा कि तकनीक के बढ़ते प्रयोग और सामाजिक दूरी के कारण संवेदना का सूखापन आज के मनुष्य के सामने सबसे बड़ी चुनौती है। सामाजिक आर्थिक दबाव के बीच मनुष्य अवसाद का शिकार हो रहा है। विश्व आत्महत्या रोकथाम दिवस पर पोस्टर प्रतियोगिता का आयोजन किया गया  जिसमें विजेता लाईबा,आरुषि और मरियम सिद्दिकी को मुख्य अतिथि ने पुरस्कृत किया l धन्यवाद ज्ञापन देते हुए कार्यक्रम के संयोजक मनोविज्ञान विभाग के सहायक आचार्य विनय कुमार यादव ने सभी के प्रति आभार व्यक्त किया l इस अवसर पर डॉ शशांक मिश्र, हरिकेश, आशीष ,सुधीर मिश्र, डॉ विवेक कुमार तिवारी,हरिओम शर्मा , संतोष कुमार,अंचल कुमार आदि शिक्षकगण और बड़ी संख्या में विद्यार्थी उपस्थित रहेI

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

RELATED ARTICLES

Most Popular

Ayodhya Samachar
Ayodhya Samachar
Ayodhya Samachar
Ayodhya Samachar

Recent Comments