Friday, March 6, 2026
HomeAyodhya/Ambedkar Nagarअयोध्यातनाव प्रबंधन के लिए विभिन्न तरीकों के दिए सुझाव

तनाव प्रबंधन के लिए विभिन्न तरीकों के दिए सुझाव

अयोध्या। अवध इंटरनेशनल स्कूल द्वारा लखनऊ की संस्था स्वश्री संरक्षण के माध्यम से  माइंड डेटॉक्सफिकेशन एंड स्ट्रेस मैनेजमेंट विषय पर शिक्षक एवं शिक्षिकाओं के लिए एक कार्यशाला का आयोजन किया गया। कार्यशाला में स्वश्री संरक्षण की आध्यात्मिक स्वास्थ्य सलाहकार एवं उपचारक डॉ. अलका सिन्हा द्वारा समस्त प्रतिभागियों को मस्तिष्क के शुद्धिकरण एवं तनाव के कुशल प्रबंधन के लिए प्रशिक्षित किया गया। कार्यशाला में डा. अलका सिन्हा द्वारा  माइंड डेटॉक्सिफिकेशन और स्ट्रेस मैनेजमेंट के विभिन्न पहलुओं पर चर्चा की गई और व्यावहारिक तकनीकों का अभ्यास कराया गया। डा. अलका सिन्हा ने तनाव प्रबंधन के लिए विभिन्न तरीकों के सुझाव दिए और प्रतिभागियों को उन्हें अपने दैनिक जीवन में लागू करने के लिए प्रेरित किया। अभ्यास सत्र के दौरान ही शिक्षकों द्वारा तनाव मुक्त होने का अनुभव भी किया गया।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

RELATED ARTICLES

Most Popular

Ayodhya Samachar
Ayodhya Samachar
Ayodhya Samachar
Ayodhya Samachar

Recent Comments