Saturday, March 7, 2026
HomeAyodhya/Ambedkar Nagarअम्बेडकर नगरअचानक बाइक का फटा टायर, गिरकर युवक की मौत

अचानक बाइक का फटा टायर, गिरकर युवक की मौत


अंबेडकर नगर। बाइक का टायर फटने से बाइक चालक सड़क पर गिर पड़ा।किसी तरह बाइक उठा कर  पैदल लेकर जाने लगा। अचानक वह जमीन पर गिर पड़ा।जब तक लोग  चिकित्सक के पास ले जाते तब तक मौत हो गई। मौत की खबर मिलते ही परिजनों में कोहराम मच गया।परिजनों द्वारा पोस्टमार्टम न कराये जाने के बाद शव का दाह संस्कार कर दिया।घटना बुधवार की सुबह मालीपुर नेमपूर मार्ग पर महेशपुर के पास घटित हुआ।रामपुर दुबे गांव निवासी मखंचू कन्नौजिया बुधवार की सुबह बाइक से नेमपुर की तरफ जा रहा था।जब वह महेशपुर गांव के पास पहुंचा बाइक का पिछला टायर फट गया।वह जमीन पर गिर पड़ा।आसपास के लोग जबतक उसे उठाते वह खड़ा हो कर बाइक पैदल लेकर जाने लगी।कुछ ही दूरी पर वह बाइक खड़ा कर दिया।इसी बीच जमीन पर गिर पड़ा।आसपास के ग्रामीण और राहगीर उसे नजदीक के अस्पताल ले गए जहां चिकित्सक ने उसकी मौत की घोषणा कर दिया।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

RELATED ARTICLES

Most Popular

Ayodhya Samachar
Ayodhya Samachar
Ayodhya Samachar
Ayodhya Samachar

Recent Comments