Saturday, March 7, 2026
HomeAyodhya/Ambedkar Nagarअम्बेडकर नगरउप्र कांग्रेस चिकित्सा प्रकोष्ठ के अध्यक्ष डा जियाराम वर्मा की पत्नी का...

उप्र कांग्रेस चिकित्सा प्रकोष्ठ के अध्यक्ष डा जियाराम वर्मा की पत्नी का आकस्मिक निधन–कांग्रेसजनों में शोक की लहर

अम्बेडकर नगर। उप्र कांग्रेस चिकित्सा प्रकोष्ठ के अध्यक्ष डा जियाराम वर्मा की पत्नी डा सावित्री सिंह वर्मा का हृदयगति रुकने से आकस्मिक निधन हो गया। बुधवार को उनका अंतिम संस्कार लखनऊ में हुआ। आर्यसमाज से जुड़ी सावित्री मानव सेवा संस्थान की संस्थापक वरिष्ठ समाजसेवी और चिकित्सक डा सावित्री सिंह वर्मा अपने पीछे भरा पूरा परिवार पीछे छोड़ गयीं हैं। उनके बड़े बेटे डा मनीष वर्मा वैज्ञानिक डीआरडीओ,मंझले बेटे इंजीनियर रवि वर्मा हांगकांग में, छोटे बेटे चित्रेश वर्मा भारतीय इस्पात मंत्रालय में और बेटी डा कल्पना वर्मा एमबीबीएस हैं।

डा सावित्री सिंह वर्मा की आत्मा की शांति हेतु प्रार्थना और शांतिभोज आगामी 17 फरवरी को  आर्यसमाज पद्धति से राजाजीपुरम लखनऊ में होगा।

 डा सावित्री सिंह वर्मा के निधन पर अखिल भारतीय कांग्रेस के सीडब्ल्यूसी सदस्य सांसद राज्यसभा प्रमोद तिवारी , सचिव सत्य नारायण पटेल ,उप्र कांग्रेस के अध्यक्ष बृजलाल खाबरी, उप्र कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष डा निर्मल खत्री,सीएलपी लीडर आराधना मिश्रा मोना,  ,पूर्वांचल प्रांत अध्यक्ष वीरेन्द्र चौधरी,एआईसीसी सदस्य अशोक सिंह,  जिला कांग्रेस अध्यक्ष अमित कुमार वर्मा, डा नंदलाल चौधरी, रमेश मिश्रा, शिवशंकर पांडेय, पूर्व जिलाध्यक्ष सैय्यद मेराजुद्दीन किछौछवी,  अजय सिंह कप्तान, राम कुमार पाल मीडिया प्रभारी डा विजय शंकर तिवारी , उप्र कांग्रेस सोशल मीडिया प्रदेश महासचिव संजय तिवारी, सुखीलाल वर्मा,उप्र कांग्रेस सचिव अमित जायसवाल, मो अनीश खान ,किसान कांग्रेस अध्यक्ष वशिष्ठ पांडेय ,पीसीसी सदस्य सरिता यादव,आलोक पाठक, गुलाम रसूल छोटू, अवधेश कुमार मिश्रा बबलू, डा आरपी कौशल,राज बहादुर मिश्रा, जिला युवा कांग्रेस अध्यक्ष विशाल वर्मा और भारतीय कांग्रेस सोशल मीडिया के वरिष्ठ नेता रेहान जैदी, उप्र युवा कांग्रेस सचिव सतीश चंद्र प्रजापति, दीपक शर्मा ने गहरी शोक संवेदना व्यक्त करते हुए शोक संतप्त परिवार ढाढ़स बंधाया और कहा कि इस अपार दुख की घड़ी में हम सभी उप्र कांग्रेस चिकित्सा प्रकोष्ठ के चेयरमैन  डा जियाराम वर्मा जी और उनके परिवार के साथ हैं।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

RELATED ARTICLES

Most Popular

Ayodhya Samachar
Ayodhya Samachar
Ayodhya Samachar
Ayodhya Samachar

Recent Comments