Saturday, March 7, 2026
HomeAyodhya/Ambedkar Nagarअम्बेडकर नगरसफलता के लिए निरंतर अभ्यास करें परीक्षार्थी – जिलाधिकारी अनुपम शुक्ला

सफलता के लिए निरंतर अभ्यास करें परीक्षार्थी – जिलाधिकारी अनुपम शुक्ला

अम्बेडकरनगर। आगामी 18 फरवरी से प्रारंभ हो रही यूपी बोर्ड की हाईस्कूल एवं इंटरमीडिएट परीक्षाओं को दृष्टिगत रखते हुए नृपति नारायण सिंह स्मारक इंटर कॉलेज में विद्यार्थियों के लिए ‘परीक्षा पर चर्चा एवं संवाद’ कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि जिलाधिकारी अनुपम शुक्ला रहे।
कार्यक्रम को संबोधित करते हुए जिलाधिकारी ने विद्यार्थियों को परीक्षा में उत्कृष्ट प्रदर्शन के लिए निरंतर अभ्यास पर विशेष बल दिया। उन्होंने कहा कि छात्र-छात्राएं उत्तर लिखने का नियमित अभ्यास करें, पिछले 10 वर्षों के प्रश्नपत्रों का गहन पुनरावृत्ति करें तथा सभी महत्वपूर्ण सूत्रों को एक साथ संकलित कर रिवीजन करें। जिलाधिकारी ने कहा कि परीक्षा की तैयारी के लिए अब सीमित समय शेष है, ऐसे में योजनाबद्ध ढंग से अभ्यास और समय प्रबंधन अत्यंत आवश्यक है। उन्होंने विद्यार्थियों को प्रेरित करते हुए कहा कि जीवन में सफलता निरंतर मेहनत और अभ्यास से ही प्राप्त होती है, इससे कभी पीछे नहीं हटना चाहिए।
संवाद सत्र के दौरान विद्यार्थियों ने परीक्षा से संबंधित विभिन्न प्रश्न पूछे, जिनका जिलाधिकारी ने सरल एवं व्यावहारिक ढंग से उत्तर देकर उनकी शंकाओं का समाधान किया। कार्यक्रम में विद्यालय के प्रधानाचार्य सहित शिक्षकगण उपस्थित रहे और विद्यार्थियों को मार्गदर्शन प्रदान किया गया।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

RELATED ARTICLES

Most Popular

Ayodhya Samachar
Ayodhya Samachar
Ayodhya Samachar
Ayodhya Samachar

Recent Comments