Saturday, March 7, 2026
HomeAyodhya/Ambedkar Nagarअयोध्यादीक्षांत सांस्कृतिक कार्यक्रम में छात्र-छात्राओं ने किया दर्शकों को मंत्रमुग्ध

दीक्षांत सांस्कृतिक कार्यक्रम में छात्र-छात्राओं ने किया दर्शकों को मंत्रमुग्ध


अयोध्या। अवध विश्वविद्यालय के स्वामी विवेकानंद सभागार में दीक्षांत सांस्कृतिक कार्यक्रमों के तहत बुधवार को सांस्कृतिक कार्यकमों का आयोजन किया गया। छात्र-छात्राओं ने एकल नृत्य, समूह नृत्य, समूह गायन एवं नाट्य मंचन से श्रोताओं को मंत्रमुग्ध कर दिया। कार्यक्रम में छात्र-छात्राओं ने लागा चुनरी में दाग गीत से सभागार में श्रोताओं को गुनगुन गाने का मजबूर कर दिया। वही घर मोरे परदेशिया, नशे सी चढ़ गई व महाभारत थीम पर छात्र-छात्राओं ने नाट्य मंचन प्रस्तुत कर दर्शकों को आनन्दित कर दिया।

     सांस्कृतिक कार्यक्रम का शुभारम्भ गणेश वंदना से हुआ। यह कार्यक्रम संयोजक प्रो हिमांशु शेखर सिंह, सह संयोजक प्रो नीलम पाठक की देखरेख में किया गया। इन प्रतिभागियों को दीक्षांत समारोह के दिन सांस्कृतिक संध्या पर कुलपति प्रो प्रतिभा गोयल द्वारा पुरस्कृत किया जायेगा। इस प्रतियोगिता के निर्णायक डॉ स्नेहा पटेल, डॉ कविता पाठक, डॉ सरिता सिंह, डॉ प्रियंका सिंह, डॉ प्रतिभा वर्मा रही। मौके पर प्रो शैलेन्द्र कुमार वर्मा, डॉ विवेक उपाध्याय, डॉ रविन्द्र भारद्धाज, डॉ राकेश कुमार, डॉ आशीष पटेल, डॉ महेन्द्र पाल सिंह, जनसम्पर्क अधिकारी आशीष मिश्रा, प्रवीन मिश्र सहित अन्य मौजूद रहे।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

RELATED ARTICLES

Most Popular

Ayodhya Samachar
Ayodhya Samachar
Ayodhya Samachar
Ayodhya Samachar

Recent Comments