Saturday, March 7, 2026
HomeAyodhya/Ambedkar Nagarअम्बेडकर नगरछात्रा को अज्ञात बाइक सवार ने मारी टक्कर, हालत गंभीर

छात्रा को अज्ञात बाइक सवार ने मारी टक्कर, हालत गंभीर


जलालपुर अंबेडकर नगर।  कंजा इस्माइलपुर गांव के पास मंगलवार दोपहर एक छात्रा साइकिल से घर लौट रही थी, तभी तेज रफ्तार में आए अज्ञात बाइक सवार ने उसे जोरदार टक्कर मार दी। हादसे में छात्रा गंभीर रूप से घायल हो गई और उसका बायां हाथ टूट गया। घटना के बाद बाइक सवार मौके से फरार हो गया।

मठिया चका गांव की रहने वाली छात्रा मंगलवार को विद्यालय से प्रवेश पत्र लेकर वापस लौट रही थी। दोपहर करीब तीन बजे जैसे ही वह इस्माइलपुर गांव के पास पहुंची, पीछे से तेजी से आ रहा बाइक सवार लापरवाही पूर्वक उसकी साइकिल से भिड़ गया। टक्कर लगते ही छात्रा सड़क पर गिर पड़ी और घायल हो गई। स्थानीय लोगों व परिजनों की मदद से उसे तत्काल अस्पताल ले जाया गया। घटना के संबंध में पीड़िता के भाई संतोष कुमार ने जलालपुर कोतवाली में तहरीर देकर आरोपी बाइक चालक के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है। कोतवाल संतोष कुमार ने बताया कि तहरीर प्राप्त हो गई है। मामले की जांच की जा रही है और दोषी के विरुद्ध आवश्यक कार्रवाई की जाएगी।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

RELATED ARTICLES

Most Popular

Ayodhya Samachar
Ayodhya Samachar
Ayodhya Samachar
Ayodhya Samachar

Recent Comments