Saturday, March 7, 2026
HomeAyodhya/Ambedkar Nagarअम्बेडकर नगरकरंट की चपेट में आने से छात्र की मौत

करंट की चपेट में आने से छात्र की मौत

 

अम्बेडकर नगर। बिजली का बोर्ड ठीक करते समय बिजली के चपेट मे आने से दस वर्षीय बच्चे की मौत हो गयी। जिससे परिजनो मे कोहराम मच गया। विद्यालय के शिक्षको ने पहुँच पीडित परिवार को ढांढस बधाते हुए दुख व्यक्त किया। अकबरपुर शिक्षा अन्तर्गत प्राथमिक विद्यालय कर्मा जगदीशपुर का कक्षा पांच का छात्र साहब अली पुत्र कौशर अली शविवार प्रातः उठकर विद्यालय जाने से पूर्व घर के खराब स्वीच बोर्ड को दुरुस्त कर रहा था तभी अचानक बिजली के चपेट मे आ गया। जिससे बच्चे की मौत हो गयी। इस घटना से पूरे गाँव व क्षेत्र मे मातम पसर गया। मृतक का पिता रोजी रोटी के लिए बाम्बे मे रहते है। मृतक छात्र छोटी सी उम्र मे ही कई मेडल जीत चुका है और बहुत ही पढने लिखने मे होनहार था। इसके निधन पर विद्यालय के शिक्षक जगत नारायण गुप्त,आलोक पटेल,कंचन सेठी,नीलम देवी,संकुल शिक्षक सुरेन्द्र देव पान्डेय,विवेक मणि सिंह के साथ घर पहुँच कर पीड़ित परिवार को ढांढस बधाते हुए शोक संवेदना व्यक्त किया। इसके निधन पर अकबरपुर खंड शिक्षाधिकारी हिमाशु कुमार मिश्रा ने भी गहरा दुःख व्यक्त किया। अभी दो दिन पूर्व स्वतंत्रता दिवस के कार्यक्रम मे यह छात्र बढ चढ  हिस्सा लिया था।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

RELATED ARTICLES

Most Popular

Ayodhya Samachar
Ayodhya Samachar
Ayodhya Samachar
Ayodhya Samachar

Recent Comments