Home Ayodhya/Ambedkar Nagar अयोध्या पशुधन मंत्री की सख्त हिदायत – सड़क और खेतों में नहीं दिखने...

पशुधन मंत्री की सख्त हिदायत – सड़क और खेतों में नहीं दिखने चाहिए निराश्रित गोवंश

0
12

अयोध्या। उत्तर प्रदेश के पशुधन एवं दुग्ध विकास मंत्री धर्मपाल सिंह ने सोमवार को अयोध्या में विभागीय अधिकारियों के साथ समीक्षा बैठक की। निर्देश दिए कि निराश्रित गोवंश अब सड़कों और खेतों में दिखाई नहीं देने चाहिए। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की प्राथमिकता है कि सभी बेसहारा गोवंश सुरक्षित रूप से गौशालाओं में रखे जाएं।

उन्होंने बताया कि प्रदेश सरकार इस दिशा में तेजी से काम कर रही है और निराश्रित गोवंशों को गौशालाओं में रखने की व्यवस्था लगातार मजबूत की जा रही है। कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी का लक्ष्य किसानों की आय दोगुनी करना है और इसमें पशुपालन विभाग की अहम भूमिका रहेगी।

धर्मपाल सिंह ने बताया कि सरकार किसानों को पशुपालन के लिए प्रोत्साहित कर रही है। इसके तहत विशेष अनुदान योजना चलाई जा रही है, जिसके अंतर्गत एक गाय पर ₹40 हजार और दो गायों पर ₹80 हजार की सहायता दी जाती है। उन्होंने कहा कि यह योजना किसानों की आर्थिक स्थिति मजबूत करने के साथ ही ग्रामीण अर्थव्यवस्था को भी सशक्त बनाएगी।

बैठक के दौरान मंत्री ने विपक्ष पर भी निशाना साधा। उन्होंने कहा कि विपक्ष के पास कोई ठोस मुद्दा नहीं है और वे सिर्फ जनता को गुमराह करने का काम कर रहे हैं। इसके विपरीत प्रधानमंत्री मोदी के नेतृत्व में भारत की अर्थव्यवस्था लगातार मजबूत हो रही है और दुनिया में देश का गौरव बढ़ा है।

NO COMMENTS

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here