Sunday, March 8, 2026
HomeAyodhya/Ambedkar Nagarअयोध्याबीमार वृद्धा को लावारिस छोड़ने वालों पर हो सख्त कार्रवाई, करणी सेना...

बीमार वृद्धा को लावारिस छोड़ने वालों पर हो सख्त कार्रवाई, करणी सेना ने सौंपा ज्ञापन


अमानवीयता की हद: अपनों ने ही बेसहारा छोड़ दी बुजुर्ग महिला, कुछ ही घंटों में हुई थी मौत


अयोध्या। दर्शननगर क्षेत्र में मानवता को शर्मसार करने वाली घटना के खिलाफ जनाक्रोश बढ़ता जा रहा है। वृद्धा को मेडिकल कॉलेज के पास बेसहारा छोड़ने और बाद में उसकी मौत हो जाने के मामले में अब करणी सेना ने मोर्चा खोल दिया है। शुक्रवार को एडवोकेट श्वेता राज सिंह के नेतृत्व में करणी सेना के प्रतिनिधिमंडल ने सिटी मजिस्ट्रेट को ज्ञापन सौंपते हुए परिजनों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की मांग की।

ज्ञात हो कि बुधवार/गुरुवार रात तीन लोग एक बुजुर्ग महिला को ई-रिक्शा में लाकर मेडिकल कॉलेज के पास उतारकर फरार हो गए थे। वृद्धा तड़पती रही, और कुछ घंटों बाद उसकी मौत हो गई। इस निर्मम कृत्य ने सिर्फ शहर को झकझोरा है, बल्कि पूरे समाज को कटघरे में खड़ा कर दिया है।

एडवोकेट श्वेता राज सिंह ने इसे परिवार की निष्ठुरता, लापरवाही और अमानवीयता का चरम बताया। उन्होंने प्रशासन को चेताया कि यदि परिजनों की शीघ्र पहचान कर गंभीर धाराओं में मुकदमा दर्ज नहीं किया गया, तो करणी सेना सड़कों पर उतरने को बाध्य होगी। उन्होंने कहा कि यह सिर्फ एक महिला की नहीं, बल्कि पूरी मानवता की हत्या है। ऐसे लोगों को कानून के तहत कठोरतम सजा मिलनी चाहिए।

ज्ञापन सौंपने वालों में जिलाध्यक्ष सविता सिंह, मीडिया प्रभारी रिद्धि शर्मा, सोनल शर्मा, मुकेश शर्मा, और अधिवक्ता रवि मिश्रा, अखिलेश त्रिपाठी, वैभव पांडे, देव त्रिपाठी, आदर्श सिंह, शाश्वत त्रिपाठी सहित कई लोग शामिल रहे। सोशल मीडिया पर भी लोग इस घटना को लेकर तीखी प्रतिक्रिया दे रहे हैं और दोषियों को कठोर सजा देने की मांग कर रहे हैं।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

RELATED ARTICLES

Most Popular

Ayodhya Samachar
Ayodhya Samachar
Ayodhya Samachar
Ayodhya Samachar

Recent Comments