Friday, March 6, 2026
HomeAyodhya/Ambedkar Nagarअम्बेडकर नगरट्रस्ट की बैठक में बनी रणनीति, सामूहिक विवाह पंजीकरण 24 अगस्त को

ट्रस्ट की बैठक में बनी रणनीति, सामूहिक विवाह पंजीकरण 24 अगस्त को


बसखारी अंबेडकर नगर। सर्व धर्म सामूहिक विवाह कार्यक्रम की तैयारियो को लेकर सोमवार को प्रभावती कैलाश चैरिटेबल ट्रस्ट की एक बैठक ट्रस्ट के कोषाध्यक्ष जावेद राइन के आवास पर सम्पन्न हुई। जिसमें वैवाहिक सूत्र में बंधने वाले जोड़ों की पहली रजिस्ट्रेशन तिथि आगामी 24 अगस्त रविवार को निर्धारित की गई। ट्रस्ट के संस्थापक अध्यक्ष डॉक्टर शरद यादव के निर्देश पर हुई बैठक की अध्यक्षता कोषाध्यक्ष मोहम्मद जावेद राईन ने करते हुए बताया कि विवाह पंजीयन हेतु आवेदन पत्र 24 अगस्त को बसखारी स्थित प्रभावती कैलाश चैरिटेबल ट्रस्ट के कार्यालय पर जमा होंगे। जिन वैवाहिक जोड़ों के माता-पिता को आवेदन पत्र नहीं प्राप्त हुए हैं।वो 24 अगस्त को कार्यालय पर आवेदन पत्र प्राप्त कर शपथ पत्र, आधार कार्ड ,जन्म प्रमाण पत्र, दोनों पक्ष के गवाहों के हस्ताक्षर आदि जरूरी पत्रावली की छायाप्रति  संलग्न करके आवेदन पत्र जमा कर सकते हैं। बैठक में प्रमुख रूप से ट्रस्ट के सचिव मोहम्मद इरफान, मोहम्मद कैफ, मोहम्मद अहमद, पवन कुमार, सूरज सोनी, पवन जयसवाल, कुणाल सोनी, मोहम्मद कलाम, मोहम्मद अहमद अंसारी, गप्पू चौधरी, मोहम्मद अहमद अंसारी,सूरज मद्धेशियाआदि लोग मौजूद रहे।बता दे कि प्रभावती कैलाश चैरिटेबल ट्रस्ट के द्वारा विगत कई वर्षों से 3 नवंबर को सर्वधर्म सामूहिक विवाह कार्यक्रम के तहत 21 निर्धन परिवारों की बेटियों की शादी रजवाड़ों की भांति शाही अंदाज में कराई जाती रही है।जो इस वर्ष भी आगामी 3 नवंबर को ट्रस्ट के द्वारा सुनिश्चित  है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

RELATED ARTICLES

Most Popular

Ayodhya Samachar
Ayodhya Samachar
Ayodhya Samachar
Ayodhya Samachar

Recent Comments