अयोध्या। समाजवादी पार्टी अयोध्या विधानसभा की मासिक बैठक शुक्रवार को पूर्व मंत्री तेज नारायण पांडे ‘पवन‘ के आवास कृष्णापुर रसूलाबाद में संपन्न हुई। बैठक में 26 जुलाई को फॉरएवर लॉन में होने वाले पीडीए महासम्मेलन की तैयारियों को लेकर रणनीति बनी। कार्यक्रम की अध्यक्षता विधानसभा अध्यक्ष रक्षा राम यादव ने की जबकि संचालन महासचिव गोपीनाथ वर्मा ने किया।
बैठक के मुख्य अतिथि सांसद अवधेश प्रसाद ने कहा कि यह सम्मेलन भ्रष्टाचार और जनविरोधी नीतियों के खिलाफ एक ऐतिहासिक जनजागरण होगा। पूर्व मंत्री पवन ने कहा कि यह महासम्मेलन 2027 के चुनाव में भाजपा सरकार को सत्ता से बाहर का रास्ता दिखाने में मील का पत्थर साबित होगा।
उन्होंने बताया कि सम्मेलन को सफल बनाने के लिए वार्डवार बैठकें हो रही हैं और हजारों की संख्या में लोग सम्मेलन में शामिल होंगे।
इस मौके पर जिलाध्यक्ष पारसनाथ यादव, रुखसार, राकेश यादव एडवोकेट, शैलेंद्र तिवारी, हरिराम वर्मा, राजेश कोरी, राजेश यादव, गयादीन यादव, जावीर खान, सुजीत कुमार, नीरज शर्मा समेत सैकड़ों कार्यकर्ता मौजूद रहे।