Saturday, March 7, 2026
HomeAyodhya/Ambedkar Nagarअयोध्याबैठक में बनी सांसद सांस्कृतिक मेधा प्रतियोगिता की रणनीति

बैठक में बनी सांसद सांस्कृतिक मेधा प्रतियोगिता की रणनीति

अयोध्या। सांसद सांस्कृतिक मेधा प्रतियोगिता के आयोजन समिति बीकापुर ब्लाक की बैठक खण्ड शिक्षा अधिकारी कार्यालय पर हुई। प्रतियोगिता का आयोजन 13 सितम्बर से 10 अक्टूबर के बीच किया जायेगा। ब्लाक स्तर पर आयोजित होने वाली प्रतियोगिता में दौरान निबंध लेखन, पेटिंग, बाल संसद का गठन, भाषण प्रतियोगिता, सांस्कृतिक कार्यक्रमों का आयोजन होगा।
सांसद लल्लू सिंह ने कहा कि प्रतियोगिता में प्राथमिक विद्यालय व जूनियर हाईस्कूल के विद्यार्थी प्रतिभाग करेंगे। हर छात्र. के भीतर किसी न किसी क्षेत्र में प्रतिभा होती है। आवश्यकता है उसमें निखार लाने की। प्रतिभावान विद्यार्थियों को इस आयोजन के माध्यम से बेहतर मंच प्रदान किया जायेगा। हमें स्कूलों से प्रतिभाशाली विद्यार्थियों का चयन प्रतियोगिता के लिए करना है। आयोजन समिति सदस्य अपनी जिम्मेदारियों का कुशलतापूर्वक व सामर्थ्य के साथ निवार्हन करें।
इस अवसर पर अयोजन समिति के अध्यक्ष अवधेश तिवारी, राममूर्ति वर्मा, सुरेश चन्द्र श्रीवास्तव, प्रभाकर सिंह, रामचन्दर निषाद, अमर बहादुर चौरसिया, मोनू कसौधन, राजेश वर्मा, राजनारायण, राकेश यादव, उदयभान पाण्डेय, विजयपाल सिंह, निरंकार उपाध्याय मौजूद रहे।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

RELATED ARTICLES

Most Popular

Ayodhya Samachar
Ayodhya Samachar
Ayodhya Samachar
Ayodhya Samachar

Recent Comments