Home Ayodhya/Ambedkar Nagar अम्बेडकर नगर 25 हजार के इनामिया को एस टी एफ ने किया गिरफ्तार

25 हजार के इनामिया को एस टी एफ ने किया गिरफ्तार

0
136
ayodhya samachar

जलालपुर अंबेडकर नगर। विभिन्न जिलो से मोबाइल टावर से बैट्री चोरी के मामले मे 25 हजार रुपये के इनामिया अंतर्जनपदीय वांछित आरोपी को एसटीएफ ने मुखबिर की सूचना पर गिरफ्तार कर मालीपुर पुलिस को सौंप दिया, जहां मालीपुर पुलिस ने आरोपी को विधिक कार्यवाही करते हुए न्यायालय भेज दिया है। जानकारी के अनुसार आरोपी अम्बेडकरनगर,जौनपुर,आजमगढ़ जनपद समेत कई जनपदो मे टावर से बैट्री चोरी करने का मुकदमा पंजीकृत था। जिसमे लखनऊ एसटीएफ की टीम ने गैंगस्टर एक्ट के आरोपी और इनामिया वांछित को मुखबिर की सूचना के आधार पर दबोच लिया तत्पश्चात मालीपुर पुलिस के हवाले कर दिया आरोपी की पहचान करण ओझा पुत्र संतोष ओझा निवासी वाजिदपुर थाना रामपुर जिला जौनपुर के रूप में पहचान हुई है पुलिस ने आरोपी के ऊपर विधिक कार्रवाई करते हुए न्यायालय भेज दिया है। उक्त टीम में एसटीएफ के उप निरीक्षक अतुल चतुर्वेदी कमांडो संजीव कुमार हेड कांस्टेबल राजीव ,सुशील और रामनिवास शामिल रहे।

NO COMMENTS

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here