Saturday, March 7, 2026
HomeAyodhya/Ambedkar Nagarअम्बेडकर नगरफब्बारा तिराहे पर भगवान राम की प्रतिमा का हुआ अनावरण

फब्बारा तिराहे पर भगवान राम की प्रतिमा का हुआ अनावरण

अंबेडकर नगर । विश्व प्रसिद्ध आध्यात्मिक एवं सांस्कृतिक नगरी अयोध्या में मर्यादा पुरुषोत्तम भगवान श्री राम की प्राण प्रतिष्ठा के पावन अवसर पर जनपद के नगर पालिका परिषद अकबरपुर के अंतर्गत फब्बारा तिराहा शहजादपुर में मर्यादा पुरुषोत्तम भगवान श्री राम की प्रतिमा का अनावरण हवन पूजन के उपरांत जिलाधिकारी अविनाश सिंह द्वारा पुलिस अधीक्षक डॉ. कौस्तुभ, मुख्य विकास अधिकारी अनुराज जैन, अपर जिलाधिकारी डॉ. सदानंद गुप्ता, मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ.राजकुमार, भाजपा जिला अध्यक्ष त्र्यंबक तिवारी, जनपद स्तरीय अधिकारी तथा जनप्रतिनिधि की उपस्थिति में किया गया। विभिन्न विद्यालयों के छात्राओं द्वारा सांस्कृतिक कार्यक्रम किया गया। तत्पश्चात प्रसाद वितरित किया गया। जिलाधिकारी द्वारा विश्व प्रसिद्ध आध्यात्मिक एवं सांस्कृतिक नगरी अयोध्या में मर्यादा पुरुषोत्तम भगवान श्री राम की प्राण प्रतिष्ठा के पावन अवसर पर समस्त राम भक्तों का हार्दिक स्वागत वंदन एवं अभिनंदन किया गया।

      साथ ही साथ जिलाधिकारी कार्यालय में सुंदर काण्ड पाठ आयोजित किया गया। जिसमें जिलाधिकारी, पुलिस अधीक्षक, मुख्य विकास अधिकारी, अपर जिलाधिकारी, वरिष्ठ कोषाधिकारी, जिला विकास अधिकारी तथा कलेक्ट्रेट के अन्य अधिकारी /कर्मचारी उपस्थित होकर पूजा किया गया।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

RELATED ARTICLES

Most Popular

Ayodhya Samachar
Ayodhya Samachar
Ayodhya Samachar
Ayodhya Samachar

Recent Comments