Friday, March 6, 2026
HomeUncategorizedजिले के 18 केन्द्रों पर सकुशल संपन्न हुई राज्य/ प्रवर अधीनस्थ सेवा...

जिले के 18 केन्द्रों पर सकुशल संपन्न हुई राज्य/ प्रवर अधीनस्थ सेवा (प्रा० ) परीक्षा

अंबेडकर नगर। अपर जिलाधिकारी डॉ. सदानंद गुप्ता तथा अपर पुलिस अधीक्षक संजय राय द्वारा रविवार को हो रही सम्मिलित राज्य/ प्रवर अधीनस्थ सेवा (प्रा० ) परीक्षा -2023 के संबंध में पुलिस टीम के साथ विभिन्न परीक्षा केंद्रों का भ्रमण किया गया।  परीक्षा निर्धारित 18 केन्द्रों पर दो पालियों में प्रथम पाली की परीक्षा प्रातः 09.30 से 11.30 बजे एवं द्वितीय पाली की परीक्षा अपरान्ह 02.30 बजे 04.30 बजे तक शांतिपूर्ण एवं सकुशल संपन्न हुआ। निरीक्षण के दौरान अपर जिलाधिकारी ने कहा कि मजिस्ट्रेट एवं स्टेटिक मजिस्ट्रेट की ड्यूटी परीक्षा को सकुशल संपन्न कराने हेतु लगाई गई थी।जिनके द्वारा पूरी तरह सक्रिय होकर परीक्षा सकुशल, निष्पक्षता एवं शुचितापूर्ण संपन्न कराया गया। साथ ही साथ सभी परीक्षा केंद्रों पर परीक्षार्थियों से कोविड-19 का पालन कराया गया। सभी परीक्षा केंद्रों पर सुरक्षा व्यवस्था तथा अन्य सभी व्यवस्थाएं दुरुस्त पाई गई।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

RELATED ARTICLES

Most Popular

Ayodhya Samachar
Ayodhya Samachar
Ayodhya Samachar
Ayodhya Samachar

Recent Comments