Saturday, March 7, 2026
HomeAyodhya/Ambedkar Nagarअम्बेडकर नगरराज्यमंत्री विजयलक्ष्मी गौतम द्वारा संयुक्त जिला चिकित्सालय का किया गया निरीक्षण

राज्यमंत्री विजयलक्ष्मी गौतम द्वारा संयुक्त जिला चिकित्सालय का किया गया निरीक्षण

अंबेडकर नगर। राज्यमंत्री ग्राम विकास विभाग एवं समग्र ग्राम विकास ग्रामीण अभियंत्रण विभाग उत्तर प्रदेश श्रीमती विजयलक्ष्मी गौतम द्वारा महात्मा ज्योतिबा फुले संयुक्त जिला चिकित्सालय का निरीक्षण किया गया। मंत्री जी द्वारा जिला अस्पताल के बर्न वार्ड तथा जनरल वार्ड का जायजा लिया गया। उन्होंने बर्न वार्ड तथा जनरल वार्ड में भर्ती एक एक मरीजों से जिला अस्पताल की सुविधाओं के बारे में पूछताछ किया। भर्ती मरीजों द्वारा अवगत कराया गया कि हम लोग को समय से दवा तथा अस्पताल की अन्य सुविधाए मुहैया कराई जाती है किसी प्रकार की कोई दिक्कत नहीं है। जिला अस्पताल की सभी व्यवस्थाएं ठीक-ठाक पाई गई।इस दौरान मौके पर एमएलसी डॉ हरिओम पांडे, मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ श्रीकांत शर्मा, उप जिलाधिकारी अकबरपुर पवन कुमार जायसवाल ,क्षेत्राधिकारी अकबरपुर तथा अन्य लोग मौके पर उपस्थित रहे।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

RELATED ARTICLES

Most Popular

Ayodhya Samachar
Ayodhya Samachar
Ayodhya Samachar
Ayodhya Samachar

Recent Comments