Friday, March 6, 2026
HomeAyodhya/Ambedkar Nagarअयोध्याप्रदेश महामंत्री ने महिला मोर्चा के प्रदेश कार्यसमिति बैठक की तैयारियों का...

प्रदेश महामंत्री ने महिला मोर्चा के प्रदेश कार्यसमिति बैठक की तैयारियों का किया निरीक्षण

अयोध्या। भाजपा महिला मोर्चा की द रामायना होटल मे रविवार को आयोजित प्रदेश कार्यसमिति की बैठक की तैयारियों का निरीक्षण मोर्चा की प्रदेश महामंत्री डा कृतिका अग्रवाल ने प्रदेश मंत्री डा ममता पाण्डेय के साथ किया। निरीक्षण के दौरान उन्होने तैयारियों को लेकर दिशा निर्देश दिये। बैठक में महिला मोर्चा की राष्ट्रीय अध्यक्ष वानथी श्रीनिवासन, भाजपा प्रदेश अध्यक्ष भूपेन्द्र चौधरी, प्रदेश संगठन महामंत्री धर्मपाल सिंह, महिला मोर्चा की प्रदेश अध्यक्ष गीता शाक्य का आगमन होगा। जिनके स्वागत की तैयारी पार्टी ने की है।
महिला मोर्चा की प्रदेश मंत्री डा ममता पाण्डेय ने बताया कि कार्यकर्ताओं का सबसे ज्यादा सम्मान भाजपा है। कार्यकर्ताओं के मेहनत की बदौलत भाजपा आज दुनिया की सबसे बड़ी पार्टी है। राष्ट्रहित सर्वोपरि के भाव के साथ भाजपा का कार्यकर्ता समाज में अपनी उपस्थिति दर्ज कराता है। पार्टी के शीर्ष पदाधिकारियों के आगमन को लेकर जिले की महिला मोर्चा की कार्यकर्ताओं में उत्साह का माहौल है। पदाधिकारियों के स्वागत हेतु शहर के प्रमुख स्थानों पर होडिंग लगाई गयी है। इसके साथ में द्वार भी लगाये जा रहे है। 12 मार्च को 9 से 3 बजे तक कार्यसमिति आयोजित की जायेगी। जिसमें 9 से 10 बजे तक रजिस्ट्रेशन होगा। इसके बाद बैठक प्रारम्भ होगी।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

RELATED ARTICLES

Most Popular

Ayodhya Samachar
Ayodhya Samachar
Ayodhya Samachar
Ayodhya Samachar

Recent Comments