Saturday, March 7, 2026
HomeAyodhya/Ambedkar Nagarअयोध्यापुरानी पेंशन बहाली को लेकर राज्य व रेलवे कर्मचारियों का संयुक्त मंच...

पुरानी पेंशन बहाली को लेकर राज्य व रेलवे कर्मचारियों का संयुक्त मंच से धरना

अयोध्या। पेंशन बहाली को लेकर राज्य कर्मचारी संयुक्त परिषद एवं रेलवे संगठन नेशनल ज्वाइंट काउंसिल फॉर एक्शन के संयुक्त मंच के तत्वाधान में पुरानी पेंशन बहाली को लेकर तिकोनिया पार्क तहसील सदर अयोध्या में एक दिवसीय धरना संपन्न हुआ। जिसमें संयुक्त रूप से सैकड़ों की संख्या के साथ रेलवे स्टेशन अयोध्या कैंट से हेमू कालाणी पार्क तहसील सदर तक जुलूस के साथ धरने में सम्मिलित हुए।
धरने की अध्यक्षता अरविंद कुमार सिंह जिलाध्यक्ष एवं संचालन रामप्रकाश सिंह कार्यवाहक मंत्री ने किया। धरने में अरविन्द कुमार सिंह ने कहा कि पुरानी पेंशन बहाली तक कर्मचारी चुप बैठने वाले नहीं हैं ,हम पुरानी पेंशन लेकर रहेंगे। कामरेड हीरालाल ने कहा कि पुरानी पेंशन बहाली तक क्रमबद्ध आंदोलन चलता रहेगा। नॉर्दर्न रेलवे मेंस यूनियन के मंडल अध्यक्ष अश्वनी तिवारी ने बताया कि अब आशा ही नहीं विश्वास है कि केंद्र एवं राज्य सरकार कर्मचारियों को पेंशन बहाल होगी नहीं तो वह दिन दूर नहीं है जब पूरे प्रदेश के कर्मचारी एकजुट होकर धरने पर बैठ जाएंगे और पूरे देश की व्यवस्था ठप हो जाएगी। डॉ राम मनोहर लोहिया राज्य कर्मचारी संघ के अध्यक्ष राजेश सिंह ने बताया कि जब तक हमारी मांगे नहीं पूरी होती तो ऐसे ही आंदोलन चलता रहेगा धरने में कलेक्ट्रेट संघ अध्यक्ष अरुण मोहन महामंत्री विक्रम सिंह डेनियल भारती राकेश कुमार गौतम हीरालाल यादव शाखा मंत्री कामरेड अंजुम मुख्तार खान राम प्रकाश सिंह मंत्री सुदर्शन सिंह सम्मिलित रहे

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

RELATED ARTICLES

Most Popular

Ayodhya Samachar
Ayodhya Samachar
Ayodhya Samachar
Ayodhya Samachar

Recent Comments