Friday, March 6, 2026
HomeAyodhya/Ambedkar Nagarअम्बेडकर नगरसंकटमोचन हनुमान मंदिर पियारेपुर में धूमधाम से मनाई गई श्रीकृष्ण जन्माष्टमी

संकटमोचन हनुमान मंदिर पियारेपुर में धूमधाम से मनाई गई श्रीकृष्ण जन्माष्टमी



अंबेडकर नगर। जनपद के पियारेपुर स्थित संकटमोचन श्री हनुमान मंदिर में श्रीकृष्ण जन्माष्टमी का पर्व श्रद्धा और उल्लास के साथ बड़े ही धूमधाम से मनाया गया। मंदिर परिसर को रंग-बिरंगे फूलों और झालरों से सजाकर आकर्षक रूप प्रदान किया गया था।

श्रद्धालुओं के बीच भगवान श्रीकृष्ण की बाल लीलाओं पर आधारित राधा-कृष्ण, माखन चोर, कंस वध और गीता उपदेश जैसी भव्य झांकियां विशेष आकर्षण का केंद्र बनीं। देर रात तक भजन-कीर्तन और पूजन-अर्चन का आयोजन चलता रहा। रात्रि 12 बजे जैसे ही श्रीकृष्ण जन्म का समय हुआ, मंदिर परिसर नंद के आनंद भयो के जयघोष से गूंज उठा और वातावरण भक्तिमय हो गया। आयोजन में बड़ी संख्या में श्रद्धालु शामिल हुए। प्रसाद वितरण के साथ भक्ति और आनंद का माहौल देर रात तक बना रहा।

आयोजन को सफल बनाने में समिति अध्यक्ष संगम पांडेय, पुजारी अरुण तिवारी बाबा, भजन प्रस्तुति में प्रदीप तिवारी, राहुल शर्मा, राजेश शर्मा, कौशल सिंह, दिलीप पांडे, मनु और रवि शर्मा का विशेष योगदान रहा।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

RELATED ARTICLES

Most Popular

Ayodhya Samachar
Ayodhya Samachar
Ayodhya Samachar
Ayodhya Samachar

Recent Comments