Saturday, March 7, 2026
HomeAyodhya/Ambedkar Nagarअयोध्याअयोध्या दर्शन पद यात्रा में सपा के बागी विधायक का विभिन्न स्थानों...

अयोध्या दर्शन पद यात्रा में सपा के बागी विधायक का विभिन्न स्थानों पर हुआ स्वागत


◆ अखिल भारतीय क्षत्रिय कल्याण परिषद ने 51 किलो की माला पहनाकर विधायक का किया स्वागत


◆ सपा के पूर्व जिला अध्यक्ष ने नेतृत्व में सैकड़ों लोगों ने किया स्वागत


अयोध्या। गौरीगंज अमेठी से पदयात्रा करते हुए अयोध्या राम दर्शन के लिए निकले सपा के बागी विधायक राकेश प्रताप सिंह की पदयात्रा के अयोध्या पहुंचने पर दर्जनों स्थानों पर स्वागत किया गया। कुचेरा टोल प्लाजा के निकट अखिल भारतीय क्षत्रिय कल्याण परिषद के  प्रदेश सचिव सूर्यभान सिंह एवं जिला उपाध्यक्ष पूर्व ब्लॉक प्रमुख सोहावल जितेंद्र सिंह मुन्ना के नेतृत्व में सैकड़ो अखिल भारतीय क्षत्रिय कल्याण परिषद के कार्यकताओं ने उनका स्वागत किया गया। उन्हें 51 किलो की माला पहनकर जय श्री राम के उद्घोष के मध्य उनका स्वागत किया गया।

विधायक राकेश प्रताप सिंह ने कहा कि जब भी हम सनातनी राजनीतिक रूप से कमजोर किए जाएंगे तो मारे भी जाएंगे कांटे भी जाएंगे, इसको हर हिंदू को समझना चाहिए हर सनातनी को समझना चाहिए।

ऐसे में योगी जी का नारा बाटेंगे तो काटेंगे बिल्कुल सही है।  वही उपचुनाव के मामले में बोले राजनीतिक की बात मंच  से करेंगे आज प्रभु श्री राम की बात करेंगे, सनातन की बात करेंगे, देवी देवताओं की बात करेंगे।

इसी कड़ी में चमनगंज बाजार के पास पूर्व जिला अध्यक्ष समाजवादी पार्टी के जग बहादुर उपाध्याय के नेतृत्व में स्वागत किया गया। इस दौरान जग बहादुर उपाध्याय व उनके साथी समर्थकों ने विधायक को माला पहनाकर उनका स्वागत सम्मान किया। पदयात्रा में शामिल लोगों को जलपान कराया गया। इस दौरान बड़ी संख्या में स्थानीय लोगों की मौजूदगी रही।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

RELATED ARTICLES

Most Popular

Ayodhya Samachar
Ayodhya Samachar
Ayodhya Samachar
Ayodhya Samachar

Recent Comments