Saturday, March 7, 2026
HomeAyodhya/Ambedkar Nagarअयोध्याएसएसपी से मिला सपा का प्रतिनिधिमंडल, महंत राजूदास पर मुकदमा दर्ज करने...

एसएसपी से मिला सपा का प्रतिनिधिमंडल, महंत राजूदास पर मुकदमा दर्ज करने की मांग


अयोध्या। समाजवादी पार्टी व महंत राजूदास के बीच शुरु हुआ विवाद थमने का नाम नहीं ले रहा है। महंत राजूदास पर मुकदमा दर्ज करने की मांग को लेकर सपा के प्रतिनिधिमंडल ने एसएसपी से मुलाकात की। प्रतितिनिधि मंडल में मुख्यरूप से पूर्व मंत्री तेज नारायण पांडे पवन सपा जिला अध्यक्ष पारसनाथ यादव महानगर अध्यक्ष श्याम कृष्ण श्रीवास्तव महासचिव हमीद जफर मीशम महिला सभा जिला अध्यक्ष सरोज यादव महानगर महिला सभा अध्यक्ष अपर्णा जायसवाल शामिल रही।

         पूर्व मंत्री तेजनारायन पाण्डेय ने कहा कि सपा राष्ट्रीय अध्यक्ष पर अमर्यादित टिप्पणी की थी। उसको लेकर ज्ञापन और मुकदमा दर्ज करने के लिए तहरीर दी गई। परन्तु कोई कार्यवाही नही हुई। उसी परिपेक्ष में एसएसपी से मुलाकात की गई और न्याय की गोहार की। जिस तरह से राजू दास द्वारा महिलाओं पर अमार्यादित टिप्पणी की गई है। उस पर भी मुकदमा दर्ज करने के लिए वार्ता की। यदि सत्ता के दबाव में कोई कार्यवाही नही होती है तो समाजवादियों के पास आंदोलन का रास्ता खुला हुआ है। उन्होने बताया कि वार्ता के दौरान वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक ने आश्वासन दिया कि जांच जारी है जल्दी उचित कार्रवाई की जाएगी ।

इस अवसर पर मुख्य रूप से वरिष्ठ नेता मो हलीम पप्पू अंसार अहमद बबन राकेश चौरसिया विशाल यादव जगन्नाथ यादव सूर्यभान यादव एडवोकेट संतराम यादव वीरेंद्र गौतम हिमांशु तिवारी आदि लोग मौजूद रहे ।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

RELATED ARTICLES

Most Popular

Ayodhya Samachar
Ayodhya Samachar
Ayodhya Samachar
Ayodhya Samachar

Recent Comments