Saturday, March 7, 2026
HomeAyodhya/Ambedkar Nagarअयोध्यासपा का आरोप जीआईएस सर्वे के बाद काफी बढ़ गया नगर निगम...

सपा का आरोप जीआईएस सर्वे के बाद काफी बढ़ गया नगर निगम का टैक्स, प्रदर्शन की धमकी


◆ 2022 से कई गुना टैक्स बढ़ाने का आरोप, चुनाव बाद लोगो को आ रहे है मैसेज


◆ सपा का प्रतिनिधिमंडल मिलेगा महापौर व कमिश्नर से, राहत न मिलने पर करेंगे आन्दोलन


अयोध्या। समाजवादी पार्टी ने नगर निगम अयोध्या के द्वारा जीआईएस सर्वे के उपरान्त टैक्स निर्धारण को लेकर बड़ा आरोप लगाया है। सपा पार्षद रामभवन यादव का कहना है कि 2022 में जिस मकान का टैक्स 716 रुपये जमा किया गया था। उसका टैक्स 3456.00 रुपये कर दिया गया है। जबकि भवन स्वामी ने एक भी ईट का नया निर्माण नहीं किया है। फिर भी जो नया बोझ डाला जा रहा है उसके लिए जीआईएस सर्वे को खत्म करना अनिवार्य है।
उन्होने बताया कि राजकुमार के नाम एक मकान का टैक्स 1120 रुपये 2022 तक जमा किया गया है। जिसमें 2023-24 का टैक्स 9922 रुपया आ गया। जिसमें पिछला बकाया 5392 दिखाया जा रहा है। जो पूरी तरह से गलत है। उन्होने आरोप लगाया कि इस तरह टैक्स बढ़ाकर बाद में इसे कम करने के लिए नगर निगम के द्वारा अवैध वसूली की जायेगी। पार्षद विशाल पाल का कहना था कि पूर्व में रेवेन्यू के द्वारा जो टैक्स निर्धारण किया गया था। क्या वह गलत था जो जीआईएस सर्वे के द्वारा टैक्स निर्धारित किया जा रहा है। जीआईएस सर्वे करने वाले अनुभवहीन थे। जिन्होने इस तरह का टैक्स लगा दिया। इनमें आपत्तियों का निस्तारण होना चाहिए। पूर्व मंत्री तेजनारायन पाण्डेय ने कहा कि सपा का प्रतिनिधिमंडल प्रकरण को लेकर पहले महापौर से मुलाकात करेंगा। इसके बाद कमिश्नर से मुलाकात करने प्रकरण को उनके समक्ष रखेगा। मामले का निस्तारण न होने नगर निगम के बाहर धरने पर बैठेंगे।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

RELATED ARTICLES

Most Popular

Ayodhya Samachar
Ayodhya Samachar
Ayodhya Samachar
Ayodhya Samachar

Recent Comments