Saturday, March 7, 2026
HomeAyodhya/Ambedkar Nagarअयोध्यासपा का आरोप - मिल्कीपुर चुनाव में भाजपा से जुडे़ लोगों की...

सपा का आरोप – मिल्कीपुर चुनाव में भाजपा से जुडे़ लोगों की लगाई जा रही है ड्यूटी


◆ सपा प्रतिनिधि मंडल ने जिलाधिकारी से की मुलाकात निष्पक्ष चुनाव कराने की मांग


अयोध्या। सांसद अवधेश प्रसाद व पूर्व मंत्री व सपा नेता तेजनारायण पाण्डेय पवन ने सिविल लाइन स्थित एक होटल में आयोजित प्रेस वार्ता में मिल्कीपुर चुनाव में भाजपा पदाधिकारियां रहे लोगों की चुनाव ड्यूटी लगाए जाने का आरोप लगाया।

सांसद अवधेश प्रसाद ने कहा सपा प्रतिनिधि मंडल ने जिलाधिकारी से मुलाकात किया । तथा निष्पक्ष चुनाव कराने की मांग की। उन्होंने कहा कि भारतीय जनता पार्टी या सरकार के दबाव में चुनाव में ड्यूटी ना लगाई जाए। भारतीय जनता पार्टी की सूची पर ड्यूटी न लगाई जाए। इससे चुनाव निष्पक्षिता में बहुत बडी शंका है।

पूर्व मंत्री पवन पाण्डेय ने कहा कि समाजवादी पार्टी निष्पक्ष चुनाव चाहती है। मिल्कीपुर का चुनाव सपा जीत रही है। मिल्कीपुर की जनता भाजपा को नकार रही है। उन्होंने आरोप लगाया कि हार के डर से हताश होकर सरकार के दबाव में चुनाव संबंधित कार्यों में भाजपा कार्यकर्ता रहे तथा भाजपा सिंबल पर चुनाव लड़ चुके लोगों की ड्यूटी लगाई जा रही है। उन्होंने आरोप लगाया कि एक व्यक्ति जो भाजपा के घोषित पदाधिकारी रह चुके हैं तथा पार्टी के वर्तमान में क्रियाकलापों से जुड़े हुए हैं। सभासद भी रह चुके है। इनकी ड्यूटी चुनाव में पीठासीन अधिकारी के रूप में लगाई गई है।

उन्होंने बताया कि सपा पदाधिकारियों ने जिलाधिकारी से मिलकर इस बात की मांग की है कि इस प्रकार के किसी व्यक्ति को चुनाव कार्यों में न लगाया जाए जो भारतीय जनता पार्टी का कार्यकर्ता और पदाधिकारी है। निष्पक्ष चुनाव प्रणाली होनी चाहिए।

उन्होंने कहा कि समाजवादी पार्टी निष्पक्ष चुनाव चाहती है। पार्टी आचार संहिता का  पालन कर रही है। हम चाहते हैं भारतीय जनता पार्टी के कार्यकर्ता पदाधिकारी सत्ता के दबाव में चुनाव संबंधित किसी क्रियाकलाप में न लगाए जाए। उन्होंने के कहा कि चुनाव ड्यूटी में समाज में सभी वर्गो के लोगों की ड्यूटी लगाई जाए। प्रेस वार्ता के दौरान सपा जिलाध्यक्ष पारसनाथ, आनंदसेन यादव सहित अन्य पदाधिकारी व कार्यकर्ता मौजूद रहे।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

RELATED ARTICLES

Most Popular

Ayodhya Samachar
Ayodhya Samachar
Ayodhya Samachar
Ayodhya Samachar

Recent Comments