Saturday, March 7, 2026
HomeAyodhya/Ambedkar Nagarअम्बेडकर नगरराष्ट्रीय खेल दिवस पर रमाबाई पी जी कालेज में आयोजित हुआ खेल...

राष्ट्रीय खेल दिवस पर रमाबाई पी जी कालेज में आयोजित हुआ खेल प्रतियोगिता


अंबेडकर नगर। रमाबाई राजकीय महिला स्नातकोत्तर महाविद्यालय अकबरपुर में मंगलवार को राष्ट्रीय खेल दिवस (मेजर ध्यानचंद के जन्मदिवस) के अवसर पर विभिन्न खेल प्रतियोगिताओं का आयोजन महाविद्यालय की प्राचार्य व संरक्षक प्रोफेसर शेफाली सिंह के मार्गदर्शन में किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ महाविद्यालय की प्राचार्य  प्रोफेसर शेफाली सिंह के द्वारा मां सरस्वती व मेजर ध्यानचंद के चित्र पर माल्यार्पण एवं दीप प्रज्ज्वलन के साथ किया गया।  तदुपरांत छात्राओं ने मां सरस्वती की वंदना व मन-मोहक स्वागत गीत प्रस्तुत किया। तत्पश्चात हॉकी के जादूगर मेजर ध्यानचंद की डॉक्यूमेंट्री छात्राओं को दिखाई गई। खेल प्रतियोगिता का शुभारंभ प्राचार्य प्रोफेसर शेफाली सिंह द्वारा महाविद्यालय के क्रीड़ा ध्वज के आरोहण से किया।  इस अवसर पर महाविद्यालय के प्राचार्य ने अपने अध्यक्षयीय उद्बोधन में  कहा कि खेलों के द्वारा हमारा सर्वांगीण विकास होता है। साथ ही उन्होंने बताया कि  राष्ट्रीय खेल दिवस 29 अगस्त को हॉकी के महान् खिलाड़ी मेजर ध्यानचंद की जयंती के दिन मनाया जाता है। राष्ट्रीय खेल दिवस की शुरुआत वर्ष 2012 मे हुई।दुनिया भर में ‘हॉकी के जादूगर’ के नाम से प्रसिद्ध भारत के महान् व कालजयी हॉकी खिलाड़ी ‘मेजर ध्यानचंद सिंह’ जिन्होंने भारत को ओलंपिक खेलों में स्वर्ण पदक दिलवाया, उनके प्रति सम्मान प्रकट करने के लिए उनके जन्मदिन 29 अगस्त को हर वर्ष भारत में राष्ट्रीय खेल दिवस के रूप में मनाया जाता है। खेल प्रतियोगिता में कुल चार टीमों ने प्रतिभाग किया। जिसमें मैरी कॉम टीम ने पी.टी.उषा टीम को फाइनल मैच में पराजित किया।  चंद्रभान,डॉ नंदन सिंह, डॉ अखिलेन्द्र प्रताप सिंह ,डॉ भानु प्रताप राय व सतीश उपाध्याय ने निर्णयाक भूमिका निभाई। कार्यक्रम का संचालन डॉ सीमा यादव तथा क्रीड़ा प्रभारी कृष्ण कुमार विश्वकर्मा ने सभी के प्रति धन्यवाद ज्ञापित किया।

   इस अवसर पर महाविद्यालय के मुख्य शास्ता प्रो.अरविन्द वर्मा, प्रो.सुधा, डॉ.अतुल कन्नौजिया, प्रो.अरुण कांत गौतम, सीता पाण्डेय, डॉ. सुनीता सिंह, डॉ. अनूप पांडेय व महाविद्यालय की छात्राएं उपस्थित रही।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

RELATED ARTICLES

Most Popular

Ayodhya Samachar
Ayodhya Samachar
Ayodhya Samachar
Ayodhya Samachar

Recent Comments