Saturday, March 7, 2026
HomeAyodhya/Ambedkar Nagarअम्बेडकर नगरनिर्वाचन क्षेत्र की निर्वाचक नामावलियों के विशेष संक्षिप्त पुनरीक्षण अभियान 17 अक्टूबर...

निर्वाचन क्षेत्र की निर्वाचक नामावलियों के विशेष संक्षिप्त पुनरीक्षण अभियान 17 अक्टूबर से


अंबेडकर नगर। विधानसभा निर्वाचन क्षेत्रों की निर्वाचक नामावलियों के विशेष संक्षिप्त पुनरीक्षण के सम्बन्ध में जिला निर्वाचन अधिकारी/जिलाधिकारी अविनाश सिंह की अध्यक्षता में कलेक्ट्रेट सभागार में समस्त निर्वाचक रजिस्ट्रीकरण अधिकारी/सहायक निर्वाचक रजिस्ट्रीकरण अधिकारियों के साथ बैठक आयोजित किया गया। भारत निर्वाचन आयोग द्वारा आगामी एक जनवरी अहर्ता के आधार पर विधानसभा निर्वाचन क्षेत्र की निर्वाचक नामावलियों के विशेष संक्षिप्त परीक्षण की विभिन्न गतिविधियों के लिए कार्यक्रम निर्धारित किए गए हैं। जिसमें विधानसभा निर्वाचन क्षेत्र की निर्वाचक नामावलियों का आलेख्य प्रकाशन 17 अक्टूबर, दावे और आपत्तियां प्राप्त करने की अवधि 17 अक्टूबर से 30 नवंबर, विशेष अभियान की तिथियां 28 अक्टूबर, 29 अक्टूबर ,4 नवंबर ,5 नवंबर, 25 नवंबर, 26 नवंबर, दावे और आपत्तियों का निस्तारण 26 दिसंबर ,निर्वाचन नामावलियों का अंतिम प्रकाशन पांच जनवरी को निर्धारित किया गया है। आयोग के मानक के अनुसार जनपद के जेण्डर रेशियो का मानक 976 है जबकि वर्तमान में जनपद का जेण्डर रेशियो 910 है। विशेष संक्षिप्त पुनरीक्षण – 2024 के दौरान जेण्डर रेशियो का बूथवार आंकलन कर लक्ष्य में सुधार लाने  के निर्देश दिए गए।

     भारत निर्वाचन आयोग के मानक के अनुसार जनपद का 18-19 ऐज कोहार्ट जनसंख्या के अनुसार 4.9 प्रतिशत है। जबकि वर्तमान में मतदाताओं के सापेक्ष जनपद का ऐज कोहार्ट 1.24 प्रतिशत है। विशेष संक्षिप्त पुनरीक्षण – 2024 के दौरान 18-19 आयु वर्ग के पात्र मतदाताओं के अधिक से अधिक फार्म-6 भरवाया जाय।   बैठक के दौरान उप जिला निर्वाचन अधिकारी/ अपर जिलाधिकारी डॉ। सदानंद गुप्ता, समस्त उप जिलाधिकारी, जिला विकास अधिकारी, जिला सूचना अधिकारी, समस्त खंड विकास अधिकारी तथा संबंधित विभाग के अधिकारी/ कर्मचारी मौके पर उपस्थित रहे।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

RELATED ARTICLES

Most Popular

Ayodhya Samachar
Ayodhya Samachar
Ayodhya Samachar
Ayodhya Samachar

Recent Comments