Sunday, March 8, 2026
HomeAyodhya/Ambedkar Nagarअम्बेडकर नगरविशेष लोक अभियोजक को विशिष्ट प्रशस्ति-पत्र देकर किया गया सम्मानित

विशेष लोक अभियोजक को विशिष्ट प्रशस्ति-पत्र देकर किया गया सम्मानित


अंबेडकर नगर। मालीपुर थाना क्षेत्र में सात वर्षीय बालिका के साथ घटित दुष्कर्म करने की घटना मे शामिल आरोपी को 24 घण्टे के अन्दर गिरफ्तार करते हुए विवेचक द्वारा आरोप पत्र न्यायालय में दाखिल कराया गया। विशेष लोक अभियोजक रामकृष्ण पाण्डेय द्वारा प्रभावी पैरवी किये जाने के परिणामस्वरूप आरोप पत्र दाखिल किये जाने के 76 कार्य दिवस के अन्दर न्यायालय द्वारा आरोपी को दोषी करार देते हुए बीते 28 जुलाई को आजीवन कारावास व एक लाख रुपये अर्थदण्ड से दण्डित किया गया है। उक्त के क्रम में पुलिस महानिदेशक के द्वारा रामकृष्ण पाण्डेय का प्रदर्शित की गई व्यवसायिक दक्षता के दृष्टिगत इनको विशिष्ट प्रशस्ति-पत्र प्रदान किया गया, जिसे मंगलवार को जिलाधिकारी अविनाश सिंह एवं पुलिस अधीक्षक डा0 कौस्तुभ द्वारा मुख्य विकास अधिकारी अनुराज जैन तथा अपर जिलाधिकारी डॉ सदानंद गुप्ता की उपस्थित में कलेक्ट्रेट सभागार में रामकृष्ण पांडे विशेष लोग अभियोजक को विशिष्ट प्रशस्ति पत्र प्रदान कर सम्मानित किया गया।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

RELATED ARTICLES

Most Popular

Ayodhya Samachar
Ayodhya Samachar
Ayodhya Samachar
Ayodhya Samachar

Recent Comments