Saturday, March 7, 2026
HomeAyodhya/Ambedkar Nagarअयोध्याविशेष प्रगाढ़ पुनरीक्षण अभियान: मतदेय स्थलों पर पढ़ी गई निर्वाचक नामावली, अधिकारियों...

विशेष प्रगाढ़ पुनरीक्षण अभियान: मतदेय स्थलों पर पढ़ी गई निर्वाचक नामावली, अधिकारियों ने किया निरीक्षण


अयोध्या। भारत निर्वाचन आयोग के निर्देशानुसार चल रहे विशेष प्रगाढ़ पुनरीक्षण अभियान के अंतर्गत आलेख्य निर्वाचक नामावली का प्रकाशन 6 जनवरी 2026 को किया जा चुका है। मुख्य निर्वाचन अधिकारी, उत्तर प्रदेश के निर्देशों के क्रम में रविवार को जनपद के सभी मतदेय स्थलों पर बूथ लेवल अधिकारियों (बीएलओ) द्वारा मतदाताओं की उपस्थिति में निर्वाचक नामावली का वाचन किया गया।

इस दौरान अनुपस्थित, स्थानांतरित, मृतक एवं डुप्लीकेट मतदाताओं की सूची भी पढ़कर सुनाई गई। मंडलायुक्त एवं रोल प्रेक्षक राजेश कुमार के निर्देशानुसार मंडलीय अधिकारियों, निर्वाचक रजिस्ट्रीकरण अधिकारियों तथा सहायक निर्वाचक रजिस्ट्रीकरण अधिकारियों ने अपने-अपने विधानसभा क्षेत्रों में मतदेय स्थलों का स्थलीय निरीक्षण कर बीएलओ की उपस्थिति सुनिश्चित की।

विशेष अभियान दिवस के अवसर पर मंडलायुक्त/रोल प्रेक्षक द्वारा 275-अयोध्या विधानसभा निर्वाचन क्षेत्र के विभिन्न मतदेय स्थलों का निरीक्षण किया गया। वहीं जिलाधिकारी एवं जिला निर्वाचन अधिकारी निखिल टीकाराम फुंडे ने सरदार गनपतराज सरस्वती विद्यामंदिर रानोपाली तथा हनुमत संस्कृति स्नातकोत्तर महाविद्यालय, हनुमानगढ़ी, निवाणी अखाड़ा सहित कई मतदेय स्थलों का निरीक्षण किया।

निरीक्षण के दौरान उप जिला निर्वाचन अधिकारी अनिरुद्ध प्रताप सिंह एवं निर्वाचक रजिस्ट्रीकरण अधिकारी राम प्रसाद त्रिपाठी भी उपस्थित रहे। विशेष अभियान दिवस पर सायं 4 बजे तक जनपद की पांचों विधानसभा सीटों से कुल 6,980 फार्म-6 प्राप्त हुए। अधिकारियों ने सभी बीएलओ को अधिक से अधिक पात्र नवमतदाताओं के फार्म भरवाने के निर्देश दिए हैं।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

RELATED ARTICLES

Most Popular

Ayodhya Samachar
Ayodhya Samachar
Ayodhya Samachar
Ayodhya Samachar

Recent Comments