Sunday, March 8, 2026
HomeAyodhya/Ambedkar Nagarअयोध्याअयोध्या के पौराणिक कुंडों की साफ-सफाई के लिए विशेष अभियान, नगर आयुक्त...

अयोध्या के पौराणिक कुंडों की साफ-सफाई के लिए विशेष अभियान, नगर आयुक्त ने किया निरीक्षण


अयोध्या। नगर आयुक्त संतोष कुमार शर्मा ने शुक्रवार को अयोध्या धाम के सभी प्रमुख पौराणिक एवं धार्मिक महत्व के कुंडों का निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने जल स्रोतों की साफ-सफाई, जल निकासी, जल की गुणवत्ता, पौधारोपण और सौंदर्यीकरण कार्यों की प्रगति की समीक्षा किया।

निरीक्षण के दौरान सीताकुंड, विद्याकुंड, दशरथकुंड, मनिमुनि कुंड सहित अन्य धार्मिक कुंडों को देखा। नगर आयुक्त ने निर्देश दिया कि आगामी 22 अप्रैल को पृथ्वी दिवस के अवसर पर अयोध्या के सभी कुंडों पर विशेष सफाई अभियान चलाया जाए, ताकि पर्यावरण संरक्षण और स्वच्छता को लेकर आम जनता में जागरूकता बढ़ाई जा सके।


साफसफाई के लिए बनेगा रोस्टर, कुंडों के बाहर होंगे टोल फ्री नंबर और चेतावनी संदेश


नगर आयुक्त ने सभी कुंडों की नियमित सफाई के लिए रोस्टर तैयार करने, प्लास्टिक और कचरे के वैज्ञानिक निस्तारण, तथा जल की शुद्धता सुनिश्चित करने के निर्देश दिए हैं। इसके अतिरिक्त, जिन कुंडों का निर्माण कार्य पूरा हो चुका है, उन्हें कार्यदायी संस्था से नगर निगम को हैंडओवर करने की प्रक्रिया शीघ्र पूरी करने को कहा गया है।

जनसुविधा और सहभागिता को ध्यान में रखते हुए, सभी कुंडों के बाहर टोल फ्री नंबर – 1533 अंकित करने और गंदगी फैलाएं जैसे संदेश लिखवाने के निर्देश भी दिए गए हैं।

 


पैडल बोट खरीदने और सौंदर्यीकरण की योजना


नगर आयुक्त ने कुंडों में सफाई कार्यों को और प्रभावी बनाने के लिए पैडल बोट खरीदने की प्रक्रिया शुरू करने के निर्देश दिए हैं। अग्निकुंड (सीताकुंड वार्ड) और मनिमुनि कुंड (मणिपर्वत क्षेत्र) के सौंदर्यीकरण के लिए श्री अयोध्या जी तीर्थ विकास परिषद की ओर से कार्यदायी संस्था यूपीपीसीएल को कार्ययोजना तैयार कर प्रस्तुत करने के निर्देश दिए गए हैं।


कुंडों के संरक्षण के लिए जनसहभागिता जरूरी: नगर आयुक्त


नगर आयुक्त ने कहा कि अयोध्या की आध्यात्मिक, धार्मिक और सांस्कृतिक पहचान से जुड़े इन कुंडों का संरक्षण न केवल सांस्कृतिक दृष्टिकोण से आवश्यक है, बल्कि ये पर्यावरण संतुलन में भी अहम भूमिका निभाते हैं। उन्होंने आम नागरिकों से अपील की कि वे जल स्रोतों की स्वच्छता और संरक्षण के लिए आगे आएं और पर्यावरण रक्षा को जन आंदोलन का रूप दें।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

RELATED ARTICLES

Most Popular

Ayodhya Samachar
Ayodhya Samachar
Ayodhya Samachar
Ayodhya Samachar

Recent Comments