Saturday, March 7, 2026
HomeAyodhya/Ambedkar Nagarअम्बेडकर नगरपूर्व सांसद धर्मेन्द्र यादव का सपाइयों ने जगह जगह किया स्वागत

पूर्व सांसद धर्मेन्द्र यादव का सपाइयों ने जगह जगह किया स्वागत

जलालपुर अम्बेडकरनगर। स्थानीय तहसील क्षेत्र के रकबा गांव में एक निजी कार्यक्रम में शामिल होने आये सपा के वरिष्ठ नेता व पूर्व सांसद धर्मेद्र यादव का जनपद आगमन पर  सपाइयों ने जलालपुर में जगह जगह जोरदार स्वागत किया । इस कड़ी में धर्मेद्र यादव मुलायम सिंह यादव महिला महाविद्यालय जलालपुर भी पहुंचे जहां महाविद्यालय के प्रबन्धक फूलचंद यादव के नेतृत्व में उन का स्वागत किया गया। इस अवसर पर सपा कार्यकर्ताओं से धर्मेद्र यादव मुलाकात किया और  उत्साह भरते हुए कहा कि अभी से मिशन 2024 की तैयारी में सभी लग जाएं आने वाला दिन सपा का ही है। धर्मेंद्र यादव ने मुलायम सिंह यादव महिला महाविद्यालय के प्रबन्धक फूलचंद यादव  को नेता जी के नाम पर महिला शिक्षा को बढ़ावा देने के लिए चल रहे महाविद्यालय के लिए बधाई दी। इससे पूर्व धर्मेद्र यादव नगर पालिका परिषद जलालपुर भी गये जहां पूर्व चेयरमैन अबुल बशर अंसारी ने उन का स्वागत किया स्वागत करने वालो में विधान सभा अध्यक्ष अखिलेश यादव,जिलापंचायत सदस्य आलोक सिंह यादव,अनीसुर्रहमान, किरदार मेंहदी,अकबर अंसारी समेत अन्य सपा नेता मौजूद रहे।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

RELATED ARTICLES

Most Popular

Ayodhya Samachar
Ayodhya Samachar
Ayodhya Samachar
Ayodhya Samachar

Recent Comments