Saturday, March 7, 2026
HomeAyodhya/Ambedkar Nagarअयोध्यासपा सुप्रिमो की जनसभा बुधवार को, सपा नेताओं ने किया रैली स्थल...

सपा सुप्रिमो की जनसभा बुधवार को, सपा नेताओं ने किया रैली स्थल का निरीक्षण


अयोध्या। बुधवार को सपा राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव की मवई में होने वाली जनसभा के पूर्व सभा स्थल व हेलीपैड का सपा नेताओं ने निरीक्षण किया। पूर्व सीएम अखिलेश यादव 15 मई को दिन में 12 मवई-चौराहा जनसभा को सम्बोधित करेंगे।

    सपा इंडिया गठबंधन प्रत्याशी अवधेश प्रसाद नें कहा कि राष्ट्रीय अध्यक्ष .अखिलेश यादव के आगमन से कार्यकताओं व आम जनमानस में उत्साह है। जनता भाजपा से दुखी व पीड़ित है और इस लोकसभा चुनाव में फैजाबाद सहित देश से भाजपा का सफाया होगा।

     जिलाध्यक्ष पारस नाथ यादव ने कहा कि राष्ट्रीय अध्यक्ष जी की सभा में अधिक से अधिक लोगो के आने हेतु आह्वाहन किया और कहा कि देश भाजपा मुक्त होने जा रहा है।

     पूर्व मंत्री अमृत राजपाल ने कहा कि भाजपा ने अपने घोषणा पत्र के कोई भी वादे को पूरा नहीं किया और जनता भाजपा के जुमलो से त्रस्त है इस बार जनता भाजपा को हटाने का मन बना चुकी है।

      निरीक्षण के दौरान प्रदेश सचिव छोटेलाल यादव,छात्र सभा प्रदेश उपाध्यक्ष आभाष कृष्ण कान्हा, महिला सभा जिलाध्यक्ष सरोज यादव, नरेंद्र यादव, जय सिंह राणा, सहित अन्य पार्टी पदाधिकारी मौजूद रहे।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

RELATED ARTICLES

Most Popular

Ayodhya Samachar
Ayodhya Samachar
Ayodhya Samachar
Ayodhya Samachar

Recent Comments