Friday, March 6, 2026
HomeAyodhya/Ambedkar Nagarअयोध्याघनी आबादी में रेलवे लाइन बिछाने के फैसले का सपा ने किया...

घनी आबादी में रेलवे लाइन बिछाने के फैसले का सपा ने किया विरोध


◆ आबादी में रेलवे लाइन ले जाने से टूट जाएंगे सैकड़ो मकान – पवन पाण्डेय


अयोध्या। समाजवादी पार्टी के वरिष्ठ नेता व पूर्व मंत्री तेज नारायण पांडे ‘पवन’ ने शुक्रवार को गद्दोपुर, बनबीरपुर और अबूसराय गांवों का दौरा कर रेलवे लाइन बिछाने को लेकर प्रभावित लोगों से मुलाकात की और उनके दुःख-दर्द को साझा किया। उन्होंने रेल मंत्रालय द्वारा घनी आबादी वाले क्षेत्रों से होकर लाइन बिछाने के प्रस्ताव का विरोध किया।

पूर्व मंत्री पवन पांडे ने कहा कि “रेलवे लाइन को ऐसी जगह से गुजारना, जहां सैकड़ों मकान पहले से मौजूद हैं, न केवल गलत है, बल्कि गरीब जनता के साथ अन्याय भी है। लोग अपने आशियाने को खून-पसीने से बनाते हैं और सरकार एक झटके में सब कुछ उजाड़ने पर तुली है।”

उन्होंने सरकार से मांग की कि प्रस्तावित रेलवे रूट को खाली और गैर आबादी वाले क्षेत्रों से गुजारा जाए ताकि किसी का घर उजड़े बिना विकास का कार्य पूरा हो सके। उन्होंने रेल मंत्रालय से पूर्व निर्धारित या वैकल्पिक रूट पर पुनर्विचार की मांग की और कहा कि यदि ज़रूरत पड़ी तो समाजवादी पार्टी प्रभावित परिवारों के हक की इस लड़ाई को सड़क से सदन तक ले जाएगी।

मौके पर अमित सिंह राना, नीलम पांडे, गुड़िया पाठक, राम उजैर सिंह, शत्रोहन सिंह, जगदीश यादव, सूरज यादव, राजेश यादव कमालू, मुकेश यादव, रामदीन यादव, अनुपम यादव, अखिलेश यादव, सीमा भारती, पार्षद सूफियान, कुलभूषण सिंह, नवनीत शर्मा, एसपी सिंह, अनिल राय सहित बड़ी संख्या में ग्रामीण व स्थानीय कार्यकर्ता मौजूद रहे।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

RELATED ARTICLES

Most Popular

Ayodhya Samachar
Ayodhya Samachar
Ayodhya Samachar
Ayodhya Samachar

Recent Comments