Saturday, March 7, 2026
HomeAyodhya/Ambedkar Nagarअयोध्यासपा महानगर कमेटी ने किया सांसद अवधेश प्रसाद का स्वागत

सपा महानगर कमेटी ने किया सांसद अवधेश प्रसाद का स्वागत


अयोध्या। महानगर सपा ने नवनिर्वाचित सांसद अवधेश प्रसाद का पार्टी कार्यालय लोहिया भवन गुलाबबाड़ी पर भव्य स्वागत किया। कार्यक्रम की अध्यक्षता श्रीचंद यादव व संचालन महानगर महासचिव हामिद जाफर मीसम ने किया। सांसद अवधेश प्रसाद में कहा की यह जीत आम जनता की जीत सपा कार्यकर्ताओं की जीत पार्टी नेतृत्व के फैसले की जीत है। सपा कार्यकर्ता बहुत ही मजबूती के साथ लोकसभा चुनाव जीतने का काम किया। प्राथमिकता होगी अयोध्या का विकास है।

 पूर्व मंत्री तेज नारायण पांडे पवन ने कहा कि पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव की कार्यकाल में जो विकास का कार्य हुआ है जनता ने उस विकास कार्य को आज भी सराहना कर रही है। उन्होंने कहा की हमेशा समाजवादी पार्टी आम जनता के दुख दर्द में उनके साथ खड़ी रहेगी। सपा जिला अध्यक्ष पारसनाथ यादव ने कहा कि सपा कि जब भी प्रदेश में सरकार बनी पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने सर्व समाज को साथ लेकर  काम किया है। कार्यक्रम की अध्यक्षता कर रहे महानगर उपाध्यक्ष श्रीचंद यादव ने नवनिर्वाचित संसद का स्वागत करते हुए कहा कि यह जीत आम जनता की जीत उन्होंने आए हुए सभी नेताओं कार्यकर्ताओं का धन्यवाद आभार भी व्यक्त किया।

 इस दौरान प्रदेश सचिव राम अचल यादव, हाजी असद, बलराम यादव, बलराम मौर्या, महानगर उपाध्यक्ष रियाज अहमद, जिला उपाध्यक्ष अकीब खान, जय प्रकाश यादव,महानगर सचिव जगन्नाथ यादव, वीरेंद्र गौतम, तौसीफ खान सरकार, अजय यादव, शक्ति जयसवाल, विजय यादव, प्रदीप निशात, अक्षत श्रीवास्तव, अहमद ज़मीर सैफी, राहुल यादव पिंटू, रोहित यादव भल्लू, पार्षद विशाल पाल टिंकू, सहित पाटी पदाधिकारी व कार्यकर्ता मौजूद रहे।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

RELATED ARTICLES

Most Popular

Ayodhya Samachar
Ayodhya Samachar
Ayodhya Samachar
Ayodhya Samachar

Recent Comments