Sunday, March 8, 2026
HomeAyodhya/Ambedkar Nagarअयोध्यासम्पन्न हुआ सपा मजदूर सभा का मनोनयन प्रमाण पत्र वितरण कार्यक्रम

सम्पन्न हुआ सपा मजदूर सभा का मनोनयन प्रमाण पत्र वितरण कार्यक्रम

अयोध्या। समाजवादी मजदूर सभा की मासिक बैठक एवं मनोनयन प्रमाण पत्र वितरण व सम्मान समारोह का कार्यक्रम पार्टी कार्यालय लोहिया भवन पर सम्पन्न हुआ। अध्यक्षता जिलाध्यक्ष कैलाश कोरी व संचालन समाजवादी पार्टी मजदूर सभा के प्रदेश सचिव अखिलेश चतुर्वेदी ने किया।
कार्यक्रम के मुख्य अतिथि जिलाध्यक्ष पारसनाथ यादव एवं विशिष्ट अतिथि सपा प्रदेश सचिव बलराम मौर्या रहे। प्रदेश सचिव मजदूर सभा अखिलेश चतुर्वेदी ने बताया कि मजदूर सभा का 21 व 22 अक्टूबर को प्रान्तीय प्रशिक्षण शिविर कार्यक्रम प्रेस क्लब में आयोजित है।
इस दौरान 51 सदस्यीय कमेटी का गठन किया गया। जिसमें कैलाश कोरी अध्यक्ष, वीरेन्द्र तिवारी उपाध्यक्ष एवं वीपतराम चौहान महासचिव बनाए गये। महानगर अध्यक्ष राजकपूर ने सभी का आभार व्यक्त किया। अन्य पदाधिकारियों में महेश सोनकर, विश्वनाथ कोरी, सियाराम, अनिल वर्मा, दिलीप कुमार, घनश्याम गोंड, सहोदरा चौहान, शिवचन्द्र, कृष्ण कुमार तिवारी, अमरजीत, पंचम, सुरेन्द्र यादव, हरेन्द्र पाण्डेय, अल्ताफ रजा, प्रेम अशू, बाबू, शाहिल खान, आर.टी. यादव, विशाल यादव, वीरू, राजेश मौजूद रहे।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

RELATED ARTICLES

Most Popular

Ayodhya Samachar
Ayodhya Samachar
Ayodhya Samachar
Ayodhya Samachar

Recent Comments