Sunday, March 8, 2026
HomeAyodhya/Ambedkar Nagarअयोध्यासपा महिला सभा ने रूदौली विधान सभा में आयोजित की चौपाल

सपा महिला सभा ने रूदौली विधान सभा में आयोजित की चौपाल


◆ भाजपा के पास महंगाई कम करने का कोई भी जवाब नहीं – सरोज यादव


अयोध्या। सपा महिला सभा की जिलाध्यक्ष सरोज यादव के नेतृत्व में रूदौली विधान सभा में कई चैपालों का आयोजन किया गया। मां कामाख्या नगर पंचायत के वार्ड नंबर 3 के गणेश पुर के करौदी में, वार्ड नंबर 15 कालिका नगर नैयामऊ एवं भौली में आयोजित चौपाल में बड़ी संख्या में महिलाएं उपस्थित रहीं।

चैपाल में सपा महिला सभा जिलाध्यक्ष सरोज यादव ने कहा कि संगठन को मजबूत करने एवं रुदौली विधानसभा के हर ब्लॉक हर बूथ पर महिला संगठन को अधिक से अधिक मजबूती प्रदान भाजपा मंहगाई और बेरोजगारी जैसे मुद्दों को दबाने के लिए जबरन विपक्षी नेताओं को फर्जी केस में फंसाती है। लोकतंत्र को खत्म करना चाहती है। भाजपा के इन हथकंड़ो से संघर्षशील नेता और कार्यकर्ता डरने वाले नही उत्तर प्रदेश में सिर्फ 4 प्रतिशत बेरोजगारी दर बताई जा रही है जो सरासर गलत है। इसका मतलब क्या 90 प्रतिशत बेरोजगारों को रोजगार मिल गया है। गैस सिलेण्डर, सब्जी,दूध, आटा, दाल सब महंगा हो गया है। महंगाई से लोग त्राहि-त्राहि कर रहे हैं। भाजपा के पास महंगाई कम करने का कोई भी जवाब नहीं है।

    प्रदेश सचिव छोटे लाल यादव जी ने कहा कि किसान छला गया है। उसको न तो एमएसपी मिली नहीं न आय दुगनी हुई। गन्ना किसान को बकाया भुगतान भी नहीं मिला। नौजवान का भविष्य अंधेरे में हैं। शिक्षामित्र आज भी परेशान और बेहाल हैं। गरीब की रोजी-रोटी पर आफत है। उत्तर प्रदेश की जनता भाजपा को सबक सिखाएगी।

कार्यक्रम में प्रमुख रूप से रेशमा यादव,मंजू रावत, रोशनी, शुसमा राजेंद्र यादव, निर्मला देवी, अंकुर यादव, बाबा फरीद आदि लोग उपस्थित रहे।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

RELATED ARTICLES

Most Popular

Ayodhya Samachar
Ayodhya Samachar
Ayodhya Samachar
Ayodhya Samachar

Recent Comments