Sunday, March 8, 2026
HomeAyodhya/Ambedkar Nagarअयोध्यासपा महिला सभा ने दिया 24 घंटे का अल्टीमेटम, मुकदमा दर्ज न...

सपा महिला सभा ने दिया 24 घंटे का अल्टीमेटम, मुकदमा दर्ज न होने पर आन्दोलन की चेतावनी

अयोध्या। सपा महिला सभा ने प्रशासन को महंत राजूदास के खिलाफ मुकदमा पंजीकृत करने के लिए 24 घंटे का अल्टीमेटम दिया है। मुकदमा न दर्ज होने पर सपा जिला व महानगर कमेटी के द्वारा आन्दोलन किये जाने की चेतावनी दी है। थाना रामजन्मभूमि में सपा महिला सभा जिलाध्यक्ष सरोज यादव व महानगर अध्यक्ष अपर्णा जायसवाल ने संयुक्त रुप से तहरीर दी।
सपा महिला सभा महानगर अध्यक्ष अपर्णा जायसवाल ने बताया कि तहरीर लेने के बाद थानाध्यक्ष रामजन्मभूमि ने उसने तहरीर लेने के बाद जांच के लिए कहा। अगर प्रशासन 24 घंटे में राजू दास के खिलाफ गंभीर धाराओं में मुकदमा दर्ज नहीं करता तो समाजवादी पार्टी जिला कमेटी व महानगर कमेटी आंदोलन करेगी। महानगर प्रवक्ता राकेश यादव ने बताया इस मौके पर महानगर अध्यक्ष श्याम कृष्ण श्रीवास्तव, महासचिव हामिद जाफर मीसम उपाध्यक्ष श्रीचंद यादव, मोहम्मद सलीम पप्पू, संजय सिंह,राकेश पांडे, रियाज अहमद अयोध्या विधानसभा अध्यक्ष रक्षा राम यादव, शमशेर यादव, जगन्नाथ यादव, मोहम्मद सोहेल,गौरव पांडे अंशिका यादव, निषाद अख्तर, पूनम यादव, लीलावती, सरिता यादव सरिता राही, मंजू सरोज , इमरान खान, आकिब खान, वीरेंद्र गौतम,अजय चौरसिया, शाहबाज लकी, बंटी तिवारी,अजय चौरसिया आदि लोग उपस्थित रहे।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

RELATED ARTICLES

Most Popular

Ayodhya Samachar
Ayodhya Samachar
Ayodhya Samachar
Ayodhya Samachar

Recent Comments