Sunday, March 8, 2026
HomeAyodhya/Ambedkar Nagarअयोध्यानीट की परीक्षा उत्तीर्ण करने वाली अनन्या को सपा नेता अनूप सिंह...

नीट की परीक्षा उत्तीर्ण करने वाली अनन्या को सपा नेता अनूप सिंह ने किया सम्मानित

अयोध्या। विधानसभा बीकापुर क्षेत्र की ग्राम पंचायत दक्षिण पारा की रहने वाली अनन्या तिवारी पुत्री विजेनद्र तिवारी ने पहले ही प्रयास में नीट की परीक्षा पास कर ली। सपा नेता राधवेन्द्र प्रताप सिंह अनूप ने अनन्या के आवास पर जाकर उसे शुभकामना दिया तथा पुष्पगुच्छ देकर सम्मानित भी किया।
सपा नेता राघवेन्द्र प्रताप सिंह ने कहा कि अनन्या की उपलब्धि पर पूरे क्षेत्र में खुशी की लहर है। अटूट परिश्रम के द्वारा ही अपने लक्ष्य को प्राप्त किया जा सकता है। विद्यार्थियों को चाहिए कि वह अपना लक्ष्य निर्धारित करके एक प्लान्ड तरीके से मेहनत करें। सफलता अवश्य हासिल होगी। इस अवसर पर अनन्या के परिवार वालों सहित अन्य सम्मानित ग्रामवासी मौजूद रहे।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

RELATED ARTICLES

Most Popular

Ayodhya Samachar
Ayodhya Samachar
Ayodhya Samachar
Ayodhya Samachar

Recent Comments