Saturday, March 7, 2026
HomeAyodhya/Ambedkar Nagarअम्बेडकर नगरएसपी ने पुलिस लाइन परेड का किया निरीक्षण, शस्त्र अभ्यास व व्यवस्थाओं...

एसपी ने पुलिस लाइन परेड का किया निरीक्षण, शस्त्र अभ्यास व व्यवस्थाओं को लेकर दिए सख्त निर्देश


अम्बेडकर नगर। पुलिस अधीक्षक केशव कुमार ने शुक्रवार को रिजर्व पुलिस लाइन, परेड ग्राउंड में आयोजित साप्ताहिक परेड के दौरान परेड की सलामी ली और पुलिस बल की तैयारियों व अनुशासन का गहन निरीक्षण किया।

परेड की सलामी के उपरांत पुलिस अधीक्षक ने पुलिस बल को दौड़ कराई और टोलीवार ड्रिल का निरीक्षण किया। इस दौरान आरक्षियों को परेड ड्रिल संबंधी आवश्यक जानकारी प्रदान की गई। साथ ही विपरीत परिस्थितियों से निबटने के लिए शस्त्र अभ्यास कराया गया और शस्त्रों को खोलने एवं जोड़ने की प्रक्रिया का अभ्यास भी करवाया गया।

इसके पश्चात उन्होंने यूपी 112 पीआरवी वाहनों का निरीक्षण किया और संबंधित कर्मचारियों को निर्देश दिए कि सभी मानक उपकरण जैसे हेड लाइट, हूटर, इंडिकेटर, फर्स्ट एड किट आदि संपूर्ण एवं क्रियाशील स्थिति में रखें। वाहनों की साफ-सफाई और रखरखाव को भी प्राथमिकता देने के निर्देश दिए गए।

एसपी ने इसके बाद क्वार्टर गार्ड एवं शस्त्रागार का निरीक्षण कर संबंधित अधिकारियों को व्यवस्था सुदृढ़ रखने के निर्देश दिए। साप्ताहिक परेड के उपरांत उन्होंने पुलिस लाइन स्थित आदेश कक्ष में विभिन्न रजिस्टरों एवं अभिलेखों की जांच की और उन्हें अद्यतन स्थिति में बनाए रखने का निर्देश दिया। साथ ही रिक्रूट आरक्षियों की कैंटीन, मेस व आवासीय परिसर का भी भ्रमण कर स्वच्छता व मूलभूत सुविधाओं की समीक्षा की। इस अवसर पर क्षेत्राधिकारी लाइन एवं प्रतिसार निरीक्षक भी मौजूद रहे। एसपी के दौरे से पुलिस बल में अनुशासन और कार्यकुशलता को लेकर उत्साह का वातावरण देखने को मिला।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

RELATED ARTICLES

Most Popular

Ayodhya Samachar
Ayodhya Samachar
Ayodhya Samachar
Ayodhya Samachar

Recent Comments