Saturday, March 7, 2026
HomeAyodhya/Ambedkar Nagarअम्बेडकर नगरसपा, बसपा ने की वोट बैंक की राजनीति लेकिन बाबासाहेब व लोहिया...

सपा, बसपा ने की वोट बैंक की राजनीति लेकिन बाबासाहेब व लोहिया के विचारों को धरातल पर लाने का काम भाजपा ने किया -बृजलाल


◆ भाजपा शासनकाल के 9 वर्ष पूर्ण होने पर  किछौछा में आयोजित संयुक्त मोर्चा सम्मेलन में बोले सांसद


बसखारी अंबेडकर नगर। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में देश ने 9 सालों में विकास के नए कीर्तिमान स्थापित किए हैं। सपा बसपा ने सिर्फ वोटबैंक की राजनीति की है।लेकिन भाजपा ने सबका साथ, सबका विकास और सबके विश्वास के मूल मंत्र पर चलते हुए डॉक्टर भीमराव अंबेडकर व डॉक्टर लोहिया के विचारों को धरातल पर लाने का काम किया। भाजपा सरकार के द्वारा चलाई जा रही सभी योजनाओं का लाभ बगैर किसी भेदभाव के सभी वर्गों तक पहुंचाया जा रहा है। उक्त बातें भारतीय जनता पार्टी के केंद्र सरकार में 9 वर्ष पूरे होने के उपलक्ष में टांडा विधानसभा के नगर पंचायत अशरफपुर किछौछा में स्थित मधुबन पैलेस में आयोजित संयुक्त मोर्चा सम्मेलन  को संबोधित करते हुए राज सभा सदस्य बृज लाल ने कही। उन्होंने भारतीय जनता पार्टी के नेतृत्व में केंद्र में चल रही भाजपा सरकार के 9 साल के शासनकाल को बेमिसाल करार देते हुए भाजपा शासनकाल को सेवा, सुशासन और गरीब कल्याण के लिए समर्पित बताया। उन्होंने भाजपा शासन में चलाई जा रही जन कल्याणकारी योजनाओं पर प्रकाश डालते हुए कहा कि देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की सोच और चलायी गई जनकल्याणकारी योजनाओं से देश व देशवासियों का सम्मान बढ़ा है। भाजपा जिला अध्यक्ष डॉ मिथिलेश त्रिपाठी की अध्यक्षता में आयोजित इस कार्यक्रम को जिला पंचायत अध्यक्ष साधू वर्मा, नवनिर्वाचित चेयरमैन ओमकार गुप्ता, जिला कार्यक्रम संयोजक डॉ रजनीश सिंह सहित कई वरिष्ठ भाजपा नेताओं ने संबोधित करते हुए कार्यकर्ताओं से अपील किया कि भारतीय जनता पार्टी शासनकाल के गौरवान्वित 9 साल पूर्ण होने पर 30 जून तक एक अभियान चलाकर मोदी सरकार की उपलब्धियों को जनता को बताएं। नगर पंचायत क्षेत्र में आयोजित इस कार्यक्रम में नवनिर्वाचित चेयरमैन ओमकार गुप्ता ने अपने संबोधन में मुख्य अतिथि सहित मंच पर मौजूद  सभी वरिष्ठ नेताओं व कार्यक्रम में मौजूद सभी भाजपा कार्यकर्ताओं का  स्वागत करते हुए आभार प्रकट किया। कार्यक्रम के दौरान नव निर्वाचित चेयरमैन ओमकार गुप्ता के द्वारा मुख्य अतिथि व सभी अतिथियों को बुके व मुमेन्टो देकर सम्मानित किया गया।कार्यक्रम का संचालन भाजपा युवा मोर्चा के जिला अध्यक्ष एवं इस कार्यक्रम के विधानसभा संयोजक आकाश वर्मा ने किया। इस दौरान रोशन लाल निषाद, दिनेश लाल निषाद अभिषेक पांडे, मनोज यादव ,सुग्रीम कनौजिया ,अभिषेक अग्रहरी, शिवम गुप्ता, पवन मद्धेशिया सहित काफी संख्या में भाजपा नेता व कार्यकर्ता मौजूद रहे।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

RELATED ARTICLES

Most Popular

Ayodhya Samachar
Ayodhya Samachar
Ayodhya Samachar
Ayodhya Samachar

Recent Comments