डिप्टी सीएम ने बताया क्यों सपा कांग्रेस को मुस्लिम बाहुल्य बूथों पर खोजने पड़ेंगे ऐजेंट
उन्होंने कहा कि जिसने भारत को विश्व का सबसे बेहतरीन संविधान देने का काम किया, उस बाबा साहब को भारत रत्न के लिए 1990 तक भाजपा की समर्थन वाली सरकार का इंतजार करना पड़ा। नेहरु, इंदिरा व राजीव के नाम से अनेक योजनाएं होगी। लेकिन कांग्रेस की सरकार में बाबा साहब के नाम से एक भी योजना नहीं बनी। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व में बहुमत की सरकार आई। तो बाबा साहब से जुड़े पांच स्थानों को भाजपा की सरकार ने पंचतीर्थ के रुप में विकसित करने का कार्य किया। बाबा साहब की शिक्षा भूमि को लंदन में तीर्थ विकसित करने का कार्य किया।
उन्होंने कहा कि बाबा साहब महिलाओं की सभी क्षेत्रों में भागीदारी चाहते थे। कांग्रेस की राजीव सरकार ने शाहबानों प्रकरण में सुप्रीम कोर्ट के फैसले को बदल दिया था। नरेन्द्र मोदी की सरकार ने देश की आधी आबादी को बाबा साहब के सपनों को साकार करते नारी वंदन अधिनियम दिया। कांग्रेस ने गरीबों हटाओं का नारा दिया। लेकिन कभी गरीबी नहीं हटी। मोदी सरकार के 10 साल के कार्यकाल में 25 करोड़ लोग गरीबी रेखा से बाहर आ गये।