Saturday, March 7, 2026
HomeAyodhya/Ambedkar Nagarअम्बेडकर नगरकार की चपेट में आने से पुत्र की मौत, मां घायल

कार की चपेट में आने से पुत्र की मौत, मां घायल


जलालपुर अंबेडकर नगर। तीव्र गति से जा रही कार ने अनियंत्रित होकर बाइक सवार को टक्कर मार दिया जिसमें बाइक चालक  तथा पीछे बैठी महिला गंभीर रूप से घायल हो गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने दोनों को अस्पताल भिजवाया जहां चालक को डॉक्टर ने मृत घोषित कर दिया । मामला सोमवार शाम लगभग छः बजे मालीपुर रोड जलालपुर ब्रह्मलोक के मंदिर के सामने घटित हुई। जानकारी के अनुसार जलालपुर की तरफ से एक कार यूपी 45 एक्यू 1493  तीव्र गति से आ रही थी और कोतवाली क्षेत्र के निजामपुर  से बाइक सवार अपनी माता को रिश्तेदारी से लेकर घर जा रहा था तभी कार चालक ने तीव्र गति से अनियंत्रित होकर टक्कर मार दिया और सड़क से नीचे उतरकर गड्ढे में पलट गई। घटना घटित होते ही तमाम लोग एकत्रित हो गए और कार को लोगों द्वारा उठाया गया जिसमे से कार चालक को ग्रामीणों ने पड़कर जमकर पीटा और पुलिस को सौप दिया। कार में बैठा एक व्यक्ति फरार हो गया । दुर्घटना में बाइक सवार  और महिला गंभीर रूप से घायल हो गये। पुलिस ने घायलों को अस्पताल भेजवाया जहा बाइक चालक को डाक्टरो ने मृत घोषित कर दिया। जानकारी के अनुसार यह दोनों कटका थाना क्षेत्र के पिंडोरिया गांव के सिन्टू मिश्रा व गीता के रूप में पहचान हुई है। कोतवाल संतोष कुमार सिंह ने बताया कि शव को कब्जे में लेकर अग्रिम कार्रवाई की जा रही है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

RELATED ARTICLES

Most Popular

Ayodhya Samachar
Ayodhya Samachar
Ayodhya Samachar
Ayodhya Samachar

Recent Comments