Saturday, March 7, 2026
HomeAyodhya/Ambedkar Nagarअयोध्यारेतिया में अनाथ बच्चों की मद्द के लिए आगे आये समाजसेवी

रेतिया में अनाथ बच्चों की मद्द के लिए आगे आये समाजसेवी

अयोध्या। रेतिया मोहल्ले में दो अनाथ बच्चों की मदद को लेकर समाजसेवी हाथ बढ़ाने लगे है। अयोध्या स्थित रेतिया मोहल्ले में दो बच्चे जिनकी माता कोरोना काल मे स्वर्गवासी हो गई थी और पिता का अभी एक महीना पहले मौत हो गयी। दोनों बच्चे अभी नाबालिक है और लड़की दोनों पैरों से दिव्यांग भी है दोनों अनाथ बच्चों को रहने के लिए छत भी नहीं है। सोशल मीडिया से जानकारी मिलने पर समाजसेवी लगातार बच्चों की मदद के लिए आगे आने लगे। भाजपा नेता शरद पाठक बाबा और उनकी पत्नी अनीता शरद पाठक बाबा ने बच्चों आर्थिक मदद के साथ-साथ कंबल दिया और दोनों की पढ़ाई का जिम्मा भी अपने सर पर ले लिया। अधिवक्ता एवं समाजसेवी श्वेता राज सिंह ने भी बच्चों को मदद पहुंचाई। उनके पुत्र ने अपने पॉकेट मनी से बच्चों की आर्थिक रूप से सहायता की।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

RELATED ARTICLES

Most Popular

Ayodhya Samachar
Ayodhya Samachar
Ayodhya Samachar
Ayodhya Samachar

Recent Comments