Thursday, March 12, 2026
HomeAyodhya/Ambedkar Nagarअम्बेडकर नगरजनसेवा के विविध आयोजनों के साथ मनाया गया समाजसेवी विवेक मौर्य का...

जनसेवा के विविध आयोजनों के साथ मनाया गया समाजसेवी विवेक मौर्य का जन्मदिन

अंबेडकरनगर। भाजपा नेता एवं नारायण फाउंडेशन के संरक्षक विवेक मौर्य का जन्मदिन इस वर्ष जिलेभर में जनसेवा और सामाजिक कार्यों के माध्यम से उत्साहपूर्वक मनाया गया। विभिन्न कार्यक्रमों के आयोजन से जहां समाजसेवा का संदेश प्रसारित हुआ, वहीं लोगों ने विवेक मौर्य के दीर्घायु और सफल जीवन की मंगलकामना की।

जिला अस्पताल में नारायण फाउंडेशन द्वारा आयोजित विशाल रक्तदान शिविर में लोगों ने बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया, जिसमें 50 से अधिक यूनिट रक्त एकत्रित हुआ। इस अवसर पर फाउंडेशन के कार्यकर्ताओं ने अस्पताल में भर्ती मरीजों को फल वितरण कर उनके शीघ्र स्वास्थ्य लाभ की कामना की। कार्यक्रम में जिला अस्पताल के मुख्य चिकित्सा अधीक्षक डॉ. पी.एन. यादव विशेष रूप से उपस्थित रहे।

सड़क सुरक्षा के प्रति जागरूकता बढ़ाने के उद्देश्य से फाउंडेशन ने अकबरपुर शहर में दोपहिया वाहन चालकों को 100 से अधिक हेलमेट वितरित किए तथा लोगों से यातायात नियमों का पालन करने की अपील की। साथ ही बसखारी रोड स्थित कांशीराम आवास में महिलाओं को साड़ी वितरण एवं जलालपुर चौराहा क्षेत्र में जरूरतमंदों को कंबल वितरण कार्यक्रम आयोजित किए गए।

इस अवसर पर विवेक मौर्य समर्थकों द्वारा तहसील तिराहा, जिला अस्पताल, जलालपुर रोड सहित कई स्थानों पर भंडारे का आयोजन किया गया। वहीं शिवबाबा मंदिर, शहजादपुर काली माता मंदिर और मोहसिनपुर मंदिर परिसर में स्वच्छता अभियान, वृक्षारोपण और हवन-पूजन कर समर्थकों ने विवेक मौर्य के सुखी एवं दीर्घायु जीवन की प्रार्थना की।

सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म्स पर भी दिनभर शुभकामनाओं का सिलसिला चलता रहा। हजारों लोगों ने संदेशों, पोस्टों और वीडियो के माध्यम से विवेक मौर्य को जन्मदिन की बधाइयाँ दीं, जिससे उनके प्रति लोगों के प्रेम और सम्मान का परिचय मिला। यह जन्मदिन समारोह न केवल उत्सव का प्रतीक रहा, बल्कि समाजसेवा, मानवीयता और लोककल्याण की भावना को भी सशक्त रूप से प्रकट करने वाला रहा।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

RELATED ARTICLES

Most Popular

Ayodhya Samachar
Ayodhya Samachar
Ayodhya Samachar
Ayodhya Samachar
Ayodhya Samachar

Recent Comments