Saturday, March 7, 2026
HomeAyodhya/Ambedkar Nagarअम्बेडकर नगरवैवाहिक वर्षगांठ पर समाज सेवी ने रक्तदान शिविर का किया आयोजन

वैवाहिक वर्षगांठ पर समाज सेवी ने रक्तदान शिविर का किया आयोजन

जलालपुर, अंबेडकर नगर। समाजसेवा का संकल्प जताते हुए समाजसेवी ने वैवाहिक वर्षगांठ के कार्यक्रम को रक्तदान शिविर का आयोजन कर यादगार बनाया।

रफीगंज बाजार निवासी वरिष्ठ समाजसेवी व प्रमुख व्यापारी संतोष गुप्ता ने अपनी शादी की बीसवीं वर्षगांठ पर रक्तदान शिविर के माध्यम से रक्तदान कर जरूरत मन्दो के जीवन को बचाने का संकल्प लिया।प्रभावती गुप्ता एजुकेशनल एंड वेलफेयर सोसाइटी,वैश्य समाज व रफीगंज व्यापार मंडल की संयुक्त भागीदारी से रफीगंज बाजार में आयोजित इस रक्तदान शिविर में कुल 21 रक्तवीरों ने रक्तदान किया।

जिला अस्पताल के रक्तकोष टीम के चिकित्सक डा. रवि विक्रम,अमित वर्मा,हरिश्चंद्र वर्मा समेत अन्य स्वास्थ्य कर्मियों की मौजूदगी में समाजसेवी संतोष गुप्ता उन की पत्नी पुष्पा गुप्ता, परिवार की प्रतिभा गुप्ता,साक्षी गुप्ता ने रक्तदान कर शिविर का आरंभ किया, जिन के संग पुष्पा गोविंद राहुल सतीश राजकुमार विशाल समेत कुल 21 रक्तवीरों ने रक्त देकर जरूरतमन्दों के जीवन को बचाने का संकल्प लिया।शिविर में प्रमुख रूप से बीडीसी सदस्य इंद्रेश जायसवाल,राहुल,स्वतंत्र गुप्ता, विजय गुप्ता, सतीश,प्रदीप,विशाल,इंद्र प्रकाश शामिल रहे।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

RELATED ARTICLES

Most Popular

Ayodhya Samachar
Ayodhya Samachar
Ayodhya Samachar
Ayodhya Samachar

Recent Comments