Saturday, March 7, 2026
HomeAyodhya/Ambedkar Nagarअयोध्यासाहब! बरसात आने वाली है... नाला साफ करवाईए, नहीं तो घरों में...

साहब! बरसात आने वाली है… नाला साफ करवाईए, नहीं तो घरों में घुसेगा गंदा पानी


अयोध्या। शिव नगर कॉलोनी, हनुमत नगर वार्ड में मुख्य सड़क पर बना जर्जर नाला प्रशासन की अनदेखी का प्रतीक बन चुका है। सोमवार को इस उपेक्षा से त्रस्त कॉलोनीवासियों का सब्र टूट गया। उन्होंने सड़कों पर उतरकर नगर निगम के खिलाफ जोरदार प्रदर्शन किया और चेतावनी दी कि यदि शीघ्र कार्यवाही नहीं हुई, तो उग्र आंदोलन होगा।

स्थानीय लोगों ने बताया कि यह नाला पिछले 7-8 वर्षों से बदहाल स्थिति में है। करीब आधे से अधिक पत्थर टूटे हैं और नाला खुला पड़ा है। आये दिन इसमें वाहन फंसते हैं, दुर्घटनाएं होती हैं और लोग घायल होते हैं। इससे भी गंभीर बात यह है कि नाले की निकासी कहीं नहीं है, जिससे बारिश में इसका गंदा पानी घरों में घुस जाता है और महामारी फैलने का खतरा बन जाता है।

प्रदर्शन के दौरान नागरिकों की आवाज एक ही थी— साहब! बरसात आने वाली है, नाला साफ करवाईए, वरना हम घरों में नाले का पानी झेलने को मजबूर होंगे!

स्थानीय निवासी गुलशन तिवारी ने बताया कि नगर निगम और जनप्रतिनिधियों को कई बार शिकायत दी गई, लेकिन कोई ठोस कदम नहीं उठाया गया। नागरिकों ने नगर निगम से मांग की है कि बरसात के पहले इस नाले की सफाई, मरम्मत और ढक्कन लगवाना सुनिश्चित किया जाए, ताकि जान-माल की हानि और बीमारियों से बचाव हो सके।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

RELATED ARTICLES

Most Popular

Ayodhya Samachar
Ayodhya Samachar
Ayodhya Samachar
Ayodhya Samachar

Recent Comments