Friday, March 6, 2026
HomeAyodhya/Ambedkar Nagarअम्बेडकर नगरसाहब मेरी बीबी को वापस दिला दो

साहब मेरी बीबी को वापस दिला दो

जलालपुर,अम्बेडकरनगर। साहब मेरी बीवी की विदाई करवा दीजिए…उपरोक्त प्रकरण जलालपुर कोतवाली क्षेत्र का है, जहां विवेक गुप्ता नाम के शख्स ने तहरीर देकर अपनी पत्नी की विदाई करवाने की गुहार लगाई है। पति विवेक गुप्ता पुत्र स्वर्गीय शंभू दयाल गुप्ता निवासी हुसैनगंज लखनऊ ने बताया कि उसकी शादी लगभग डेढ़ वर्ष पूर्व जलालपुर थाना क्षेत्र के गंजा मोहल्ले की युवती से हुई थी जो शादी के बाद ज्यादातर अपने मायके में ही रहती थी फोन पर हुई मामूली कहासुनी के बाद मायके वाले पत्नी की विदाई नहीं कर रहे थे, जिसके संबंध में बातचीत करने हेतु मायके वालों ने विजय गुप्ता को परिवार वालों के साथ बेलवाई, सुल्तानपुर बुलाया किंतु वे लोग स्वयं नहीं आए। इसके बाद पति विवेक अपने परिवार वालों के साथ अपनी ससुराल मोहल्ला गंजा जलालपुर पहुंचा तो ससुराली जन विदाई की बजाए गाली गलौज करते हुए मारने पीटने तथा फर्जी मुकदमे में फंसाने की धमकी देने लगे। इस घटना से अपमानित आहत होकर पति विवेक ने कोतवाली में तहरीर देकर न्याय की मांग की है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

RELATED ARTICLES

Most Popular

Ayodhya Samachar
Ayodhya Samachar
Ayodhya Samachar
Ayodhya Samachar

Recent Comments