Tuesday, March 10, 2026
HomeAyodhya/Ambedkar Nagarअम्बेडकर नगरविभाजन दिवस पर निकाली गई मौन यात्रा, विस्थापित परिवार को किया गया...

विभाजन दिवस पर निकाली गई मौन यात्रा, विस्थापित परिवार को किया गया सम्मानित

अंबेडकर नगर। विभाजन विभीषिका स्मृति दिवस कार्यक्रम लोहिया भवन सभागार अकबरपुर में आयोजित किया गया, जिसके मुख्य अतिथि राज्य मंत्री स्वतंत्र प्रभार खेल एवं युवा कल्याण विभाग उत्तर प्रदेश/प्रभारी मंत्री गिरीश चंद्र यादव, एमएलसी डॉ हरिओम पांडे, जिला पंचायत अध्यक्ष श्याम सुंदर वर्मा, जिलाधिकारी अविनाश सिंह, मुख्य विकास अधिकारी अनुराज जैन, अपर जिलाधिकारी डॉ सदानंद गुप्ता, मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ श्रीकांत शर्मा, भाजपा जिला अध्यक्ष डॉ मिथिलेश त्रिपाठी तथा अन्य अधिकारी, भाजपा प्रतिनिधि मौके पर उपस्थित रहे। सर्वप्रथम विभाजन विभीषिका स्मृति दिवस के संबंध में डॉक्यूमेंट्री फिल्म दिखाया गया।

      इसके उपरांत प्रभारी मंत्री ने अपने उद्बोधन में विभाजन विभीषिका के बारे में विस्तार से चर्चा करते हुए कहा कि आजादी का अमृत महोत्सव कार्यक्रमों के तहत 14 अगस्त 1947 को देश के बंटवारे के दौरान विस्थापन का दर्द झेलने वाले लोगों की याद में ये दिन मनाया जाता है। विभाजन विभीषिका स्मृति दिवस उन भारतवासियों को श्रद्धापूर्वक याद करने का अवसर है, जिनका जीवन देश के बंटवारे की बलि चढ़ गया। यह दिन उन लोगों के कष्ट और संघर्ष की भी याद दिलाता है, जिन्हें विस्थापन का दंश झेलने को मजबूर होना पड़ा।

    एमएलसी, जिलाधिकारी तथा भाजपा जिला अध्यक्ष द्वारा विभाजन विभीषिका के बारे में विस्तार से चर्चा किया गया।

       विस्थापित परिवार धर्मवीर बग्गा तथा सुनील बिरियानी द्वारा अपने परिवार की पूरी कहानियां के बारे में चर्चा किया गया। प्रभारी मंत्री द्वारा विस्थापित परिवार गण धर्मवीर बग्गा, सुनील बरियानी, रमेश पोरूटानी, हरीश अंदानी, ध्रुव लथमानी तथा सागर संघवानी को शाल पहनाकर स्वागत किया गया। अंत में दो मिनट का मौन रखा गया। सूचना विभाग की एलईडी वैन के माध्यम से लोहिया भवन परिसर में सरकार द्वारा चलाई जा रही जन कल्याणकारी योजनाओं तथा अन्य कार्यक्रम दिखाया गया।

     इसके पूर्व प्रभारी मंत्री, जिलाधिकारी, मुख्य विकास अधिकारी, अन्य अधिकारियों तथा जन प्रतिनिधियों द्वारा विभाजन विभीषिका स्मृति दिवस  पर पटेल नगर तिराहा से लोहिया भवन तक मौन यात्रा निकाली गई तथा लोहिया की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर नमन किया गया तथा विभाजन से जुड़ी यादों और लिखित दस्तावेजों को लगाए गए प्रदर्शनी के जरिए देखा गया।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

RELATED ARTICLES

Most Popular

Ayodhya Samachar
Ayodhya Samachar
Ayodhya Samachar
Ayodhya Samachar
Ayodhya Samachar

Recent Comments