Friday, March 6, 2026
HomeAyodhya/Ambedkar Nagarअयोध्यासड़कों के निर्माण में वृक्षों को विस्थापित करने की मांग को लेकर...

सड़कों के निर्माण में वृक्षों को विस्थापित करने की मांग को लेकर चलाया हस्ताक्षर अभियान


◆ मिशन ग्रीन अयोध्या ने मुख्यमंत्री को सम्बोधित ज्ञापन विधायक रूदौली को सौंपा


अयोध्या। मिशन ग्रीन अयोध्या के कार्यकर्ताओं ने वृक्षों को बचाने के लिए सहादतगंज हनुमान गढ़ी पर हस्ताक्षर अभियान चलाया। हस्ताक्षर अभियान में महापौर महंत गिरीश पति त्रिपाठी ने प्रथम हस्ताक्षर किए। मिशन ग्रीन अयोध्या टीम ने रूदौली विधायक रामचन्दर यादव को मुख्यमंत्री को सम्बोधित ज्ञापन सौंपा।

मिशन ग्रीन अयोध्या के कार्यकर्ताओं का कहना है। अयोध्या में विकास कार्य तेजी से चल रहा है। जिसके अंतर्गत चौदह कोसी एवं पंच कोसी परिक्रमा मार्ग का चौड़ी करण भी हो रहा है जिससे मार्ग में आने वाले छोटे बड़े सभी वृक्षों को काट दिया जा रहा है। चौदह कोसी परिक्रमा मार्ग छावनी परिषद अयोध्या से भी होकर जाता है जहां हजारों वृक्षों को काटने के लिए प्रशासन वृक्षों को चिन्हित कर चुका है। उन्होंने कहा कि संवैधानिक मौलिक कर्तव्य एवं राज्य के नीति निर्देशक तत्व के अनुसार पर्यावरण एवं वन्यजीवों की सुरक्षा करना देश के प्रत्येक नागरिक एवं सरकार का दायित्व है । साथ ही साथ टीम ने बताया कि संयुक्त राष्ट्र संघ के सतत् विकास लके अनुसार ऐसा विकास होना चाहिए जो कि प्रकृति को क्षति पहुंचाए बिना हो इसलिए अयोध्या में हो रहे विकास कार्यों में वृक्षों को काटा ना जाए बल्कि, उनको उसी मार्ग के किनारे विस्थापित करके जीवित रखा जाए। ताकि वृक्ष बच सकें एवं पर्यावरण प्रदूषण से भी बचा जा सके एवं विकास भी हो सके।

कार्यक्रम में धनंजय पांडेय, हिमांशु सूर्यकांत त्रिपाठी, योग गुरु राम सुफल, योगी अभिषेक, डॉ० राजपाल, प्रफुल्ल गुप्ता, तरुण मालवीय, योगाचार्या सीमा, सीमा सिंह, अमित, शिवपूजन, विवेक, अनुराग, विश्वा, अंकित सहित मिशन ग्रीन अयोध्या टीम अन्य सदस्य उपस्थित रहे।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

RELATED ARTICLES

Most Popular

Ayodhya Samachar
Ayodhya Samachar
Ayodhya Samachar
Ayodhya Samachar

Recent Comments