Friday, April 18, 2025
HomeAyodhya/Ambedkar Nagarअयोध्यासम्पन्न हुआ श्रीराम विवाह महोत्सव कार्यक्रम, 15000 से अधिक श्रद्धालुओं हुए शामिल

सम्पन्न हुआ श्रीराम विवाह महोत्सव कार्यक्रम, 15000 से अधिक श्रद्धालुओं हुए शामिल


अयोध्या। ऐहार रुदौली क्षेत्र  में शनिवार को श्रीराम विवाह महोत्सव हुआ संपन्न। श्रीराम विवाह महोत्सव समिति के अध्यक्ष भानु प्रताप सिंह के साथ 15 हजार से अधिक की संख्या में लोग शामिल रहे।

राम विवाह महोत्सव में मुख्य अतिथि अयोध्या पूर्व सांसद लल्लू सिंह, अयोध्या महापौर गिरीशपति त्रिपाठी, रुदौली विधायक रामचंद्र यादव उपस्थित रहे। राम विवाह महोत्सव के दौरान मुख्य अतिथियों का समिति के अध्यक्ष भानु प्रताप सिंह ने माला पहनाकर व सीताराम जी का चित्र देकर स्वागत किया।

 14 दिसंबर को श्रीराम विवाह महोत्सव  शोभायात्रा थाना खंडासा अमानीगंज क्षेत्र के गौहनिया ग्राम बेहटा से सुबह निकलकर दोपहर ग्राम ऐहार मेला स्थल पहुँची। इस दौरान ऐहार चौराहा पर धनुष यज्ञ व श्री राम विवाह महोत्सव का आयोजन नवोदित कलाकारों द्वारा किया गया। विवाह महोत्सव में लगभग 15 हजार लोग शामिल रहे। इसके साथ ही रात में विभिन्न कार्यक्रम भी प्रस्तुत किए गए। श्री राम विवाह महोत्सव के आयोजक राकेश कुमार मिश्रा व राम कैलाश मौर्या की देखरेख में श्री राम विवाह महोत्सव का आयोजन हुआ।

Ayodhya Samachar

Ayodhya Samachar
Ayodhya Samachar
Ayodhya Samachar
Ayodhya Samachar
Ayodhya Samachar

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

RELATED ARTICLES

Most Popular

Recent Comments