Saturday, March 7, 2026
HomeAyodhya/Ambedkar Nagarअम्बेडकर नगरश्रीराम रथयात्रा का मोतिगरपुर में भव्य स्वागत, श्रद्धालुओं ने की आरती व...

श्रीराम रथयात्रा का मोतिगरपुर में भव्य स्वागत, श्रद्धालुओं ने की आरती व पूजा


बसखारी अंबेडकर नगर। श्री अयोध्या धाम रघुभूमि से प्रभु श्रीराम की तपोभूमि की ओर निकली रथयात्रा जब सिद्धेश्वर धाम पीठ, ग्राम मोतिगरपुर पहुंची तो वहां उसका भव्य स्वागत किया गया। सिद्धेश्वर पीठ के महंत के नेतृत्व में भारी संख्या में एकत्र श्रद्धालुओं ने दिव्य स्वरूप भगवान श्रीराम की आरती उतारी और पूजा-अर्चना कर धर्ममयी वातावरण बना दिया।

रथ पर सवार प्रभु श्रीराम की प्रतिमा के दर्शन के लिए श्रद्धालुओं की भारी भीड़ उमड़ी। पूरे वातावरण में “जय श्रीराम” के जयघोष गूंजते रहे। रथयात्रा के स्वागत में महंत के साथ प्रदीप सिंह, कुलदीप सिंह, बच्चा सिंह, आलोक चौरसिया, शिवम गुप्ता, विकास पांडे और प्रिंस गुप्ता सहित बड़ी संख्या में महिला एवं पुरुष श्रद्धालु मौजूद रहे।

पवन कुमार के नेतृत्व में निकली यह शोभायात्रा अयोध्या से प्रारंभ होकर विभिन्न तीर्थ स्थलों से होती हुई बक्सर (बिहार) जाकर समाप्त होगी। आयोजन का उद्देश्य प्रभु श्रीराम के आदर्शों का प्रचार-प्रसार करना एवं लोगों में धार्मिक जागरूकता बढ़ाना है।

इस दौरान मोतिगरपुर में श्रद्धालुओं ने उत्साहपूर्वक रथयात्रा का स्वागत किया और जगह-जगह पुष्पवर्षा कर धर्मिक श्रद्धा का परिचय दिया। स्थानीय लोगों द्वारा आयोजन को सफल बनाने में सहयोग भी किया गया।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

RELATED ARTICLES

Most Popular

Ayodhya Samachar
Ayodhya Samachar
Ayodhya Samachar
Ayodhya Samachar

Recent Comments